ब्रह्मपुत्र नदी में डूबी नाव,120 लोग थे सवार, कई लोग लापता

असम के ब्रह्मपुत्र नदी में हुए इस हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें दो नावों की टक्कर देखी जा सकती है, जिसके बाद लोग बचाने की गुहार लगाते दिख रहे हैं।

168

असम में एक बड़ी दुर्घटना घटी है। यहां जोरहट जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में जहाज और नाव के बीच टक्कर हो गई है। इस टक्कर के बाद नाव डूब गई है। महत्वपूर्ण बात यह है कि नाव पर 120 लोग सवार थे। एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि कई लोग लापता हैं। इनमें से कई के डूबने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार नाव में कुल 120 लोग सवार थे। अच्छी बात यह है कि सौ लोगों को बचा लिया गया है, लेकिन कई लोग अभी भी लापता हैं। उकी तलाशी की जा रही है।

असम के ब्रह्मपुत्र नदी में हुए इस हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें दो नावों की टक्कर देखी जा सकती है, जिसके बाद लोग बचाने की गुहार लगाते दिख रहे हैं। जो लोग तैरना जानते थे, वे तैरकर अपनी जान बचाने का प्रयास करते दिख रहे हैं, जबकि कई लोग पानी में डूबते देखे जा सकते हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने इस हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने 9 सितंबर को घटनास्थल का दौरा करने करने की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट कर इस घटना पर दुख जताया है। इसके साथ ही सीएम ने इस बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी बात की है। शाह ने उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.