वाराणसी में गंगा नदी में सैलानियों से भरी नाव डूबी, मच गई चीख-पुकार 

एक नाव में करीब 34 सैलानी सवार थे। इस दौरान नाव अचानक डूबने लगी। जिसके बाद वहां चीख पुकार मच गई। पुलिस और बचाव टीम के साथ स्थानीय लोगों की मदद से सभी सैलानियों को सुरक्षित बचा लिया गया

97

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां नौका विहार कर रहे सैलानियों से भरी नाव हादसे का शिकार हो गई। इस नाव में करीब 34 सैलानी सवार थे। यह सभी सैलानी दक्षिण भारत के बताए जा रहे हैं। हादसा 26 नवंबर की सुबह हुआ। इस हादसे में किसी भी प्रकार के जनहानि की खबर नहीं है।

नाव में क्षमता से अधिक थे सैलानी
वाराणसी के अहिल्याबाई घाट में 26 नवंबर की सुबह दक्षिण भारत से आए सैलानी नौका विहार कर रहे थे। एक नाव में करीब 34 सैलानी सवार थे। इस दौरान नाव अचानक डूबने लगी। जिसके बाद वहां चीख पुकार मच गई। लोगों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों को बचाने का प्रयास करने लगे। इस बीच इसकी सूचना पुलिस और सुरक्षा टीम को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी सैलानियों को बाहर निकाल लिया गया।

ये भी पढ़ें- दक्षिणपूर्वी ब्राजील के दो स्कूलों में गोलीबारी, इतने लोगों की मौत 

हादसे के बाद नाविक फरार
इस हादसे में दो लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें कबीर चौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद नाविक फरार हो गया है। इस हादसे के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर नाविक ने पहले से तय मानकों का उल्लंघन क्यों किया, इसके साथ जब नाविक इतने सैलानियों को एक ही नाव में बैठाकर ले जा रहा था, तो उस समय घाटों में तैनात पुलिसकर्मी कहां थे?

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.