मुंबई में रहते हैं तो यह खबर अवश्य पढ़ें, मंगलवार को इन क्षेत्रों में पानी कटौती

जल वाहिनियों की मरम्मत कार्य के चलते मुंबई के कई क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। शहर में प्रतिदिन सात झीलों से जल वितरण किया जाता है।

84

मुंबई महानगर पालिका के जल विभाग द्वारा पाइप लाइन की मरम्मत और नई पाइप लाइन डालने का कार्य किया जाना है। यह कार्य 29 नवंबर, 2022 को सबेरे 8.30 बजे प्रारंभ होकर बुधवार 30 नवंबर सबेरे 8.30 बजे तक चलेगा। इसके कारण मंगलवार सुबह 8.30 बजे से बुधवार सुबह 8.30 बजे तक पवई(एस वॉर्ड), कुर्ला, तिलक नगर (एल वॉर्ड) और घाटकोपर, विद्याविहार (एन वॉर्ड) में जल आपूर्ति खंडित रहेगी।

कुर्ला के इन विभागों में पानी बंद
अशोक नगर, संजय नगर, सांता नगर, साने गुरुजी नगर, हिमालय सोसायटी, मिलिंद नगर, आंबेडकर नगर, सुंदर नगर, असल्फा, यादव नगर, साकीनाका पोस्ट ऑफिस, दुर्गामाता मंदिर मार्ग, जंगलेश्वर महादेव मंदीर मार्ग, लोयलका, भानुशाली वाडी, कुलकर्णी वाडी, चर्च गल्ली, संघर्ष नगर – (सबेरे 7.30 से दोपहर 12.30 – नियमित जलापूर्ति का समय) – (29.11.2022 की सुबह 8.30 से 30.11.2022 सुबह 8.30 बजे तक जलापूर्ति खंडित)

घाटकोपर के इन क्षेत्रों में पानी नहीं
राम नगर, हनुमान नगर, राहुल नगर, कैलास नगर, संजय गांधी नगर, शंकर मंदीर, जय मल्हार नगर, शिवाजी नगर, आंबेडकर नगर, निरंकारी सोसायटी, वर्षा नगर, ए व बी कॉलनी परिसर, डी व सी म्युनिसिपल कॉलनी, रायगड विभाग, आनंदगड, यशवंत नगर, गावदेवी, पठाण चाल, अमृत नगर, इंदिरा नगर १ व २, अमिनाबाई चाल, गणेश मैदान, मौलाना कंपाऊंड, हरिपाडा, जगदुषा नगर, कठोडीपाडा, भीमा नगर, अल्ताफ नगर, गेल्डानगर, गोलीबार मार्ग, नवीन दयासागर, जवाहरभाई प्लॉट, सेवानगर, ओ. एन. जी. सी. कॉलनी, माजगांव डॉक कॉलनी, गंगावाडी गेट नंबर २, सिद्धार्थ नगर, आंबेडकर नगर, साईनाथ नगर, पाटीदार वाडी, रामाजी नगर, भटवाडी, बर्वे नगर, काजू टेकडी, अकबरलाला कंपाऊंड, आजाद नगर, पारसी वाडी, सोनिया गांधी नगर, खाडी मशीन, गंगावाडीचा का कुछ क्षेत्र – (24 घंटे जलापूर्ति वाला क्षेत्र) – (29.11.2022 की सुबह 8.30 से 30.11.2022 सुबह 8.30 बजे तक जलापूर्ति खंडित)

पवई में पानी नहीं
पवई लोअर गौतम नगर, जयभीम नगर, बेस्ट नगर, फिल्टर पाडा, गांव देवी, पठाण वाडी, महात्मा फुले नगर, मुरारजी नगर, आरे मार्ग, पवई – (24 घंटे जलापूर्ति वाला क्षेत्र) – (29.11.2022 की सुबह 8.30 से 30.11.2022 सुबह 8.30 बजे तक जलापूर्ति खंडित)

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.