वो कर रहे थे साँसो का इंतजाम प्राण गँवा बैठे! पढ़ें लखनऊ का दर्द

89

उत्तर प्रदेश कोरोना के कहर से जूझ रहा है। देश के सबसे अधिक कोरोना संक्रमित दस राज्यों में उसका नाम है। कहीं ऑक्सीजन, कहीं अस्पताल में बिस्तर तो कहीं वेंटिलेटर के लिए लोग भटक रहे हैं। इस बीच राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जब कोरोना संक्रमितों की उखड़ती साँसों के लिए प्राण वायु की व्यवस्था कर रहे चार मजदूर अपने प्राण गँवा बैठे।

शहर के चिनहट क्षेत्र में यह घटना हुई है। इसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। दुर्घटना के समय वहां लगभग दस मजदूर थे। इसकी जानकारी प्राप्त होते ही अग्निशमन व पुलिस विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए। इस घटना में घायल मजदूर बुरी तरह झुलस गए हैं।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसके जांच के आदेश भी दे दिये हैं। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.