बिहार सरकार ने प्रवासी श्रमिकों के लिए उठाया बड़ा कदम!

बिहार के मजदूर बडी संख्या में देश के विभिन्न भागों में रहते हैं। अगर वे लॉकडाउन या किसी अन्य कारण से कहीं फंस गए हैं तो राज्य सरकार विभिन्न तरह से उनकी मदद का प्रबंध करेगी।

78

पिछले साल कोरोना की पहली लहर से सबक लेते हुए बिहार सरकार ने राज्य के प्रवासी श्रमिकों की मदद के लिए बडा़ कदम उठाया है। श्रम संसाधन विभाग ने देश के कई राज्यों के साथ ही बिहार में भी कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दूसरे प्रदेशों में रहने वाले बिहारी श्रमिकों की सहायता के लिए श्रमायुक्त कोषांग में कंट्रोल रुम स्थापित किया है। इसके लिए टोल फ्री नंबर 18003456138 जारी किया गया है। इसके साथ ही तीन शिफ्ट में वहां विभागीय पदाधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। विभाग ने 30 अप्रैल तक उनकी ड्यूटी के रोस्टर तैयार कर दिया है।

बता दें कि बिहार के मजदूर बडी संख्या में देश के विभिन्न भागों में रहते हैं। अगर वे लॉकडाउन या किसी अन्य कारण से कहीं फंस गए हैं तो राज्य सरकार विभिन्न तरह से उनकी मदद का प्रबंध करेगी। यदि वे बिहार लौटना चाहते हैं तो वहां उन्हें मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

तीन शिफ्ट में ड्यूटी
विभाग के सचिव द्वारा जारी किए गए रोस्टर के हिसाब से इस कंट्रोल रुम में चार-चार घंटे की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। यह ड्यूटी सुबह आठ बजे से 12 बजे तक, दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक और चार बजे से आठ बजे तक की लगाई गई है।

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में सीएम संवाद: लॉकडाउन पर ये बोले उद्धव ठाकरे… मंगलवार रात 8 बजे से संचार बंदी

तेजी से बढ़ रहा है संक्रमण
बता दें कि बिहार में पिछले करीब एक हफ्ते से कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यहां तक कि विधानसभा सचिवालय के 11 कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने से बिहार सरकार की चिंता बढ़ गई है। इसके साथ ही विधान परिषद सचिवालय में 18 कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं, जबकि एक की मौत हो गई है। पिछले कई दिनों से यहां हर दिन 3500 से ज्यादा नए मामले आ रहे हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.