सत्संग का टूटा मंच, बाल-बाल बचे बिहार के उप मुख्यमंत्री! जेडीयू के ये नेता घायल

90

बेगूसराय में आयोजित संत शाही स्वामी शताब्दी जयंती समारोह का मंच धराशाई होने से 26 मई को बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद सहित एक दर्जन से अधिक लोग गिर गए। हालांकि स्थानीय लोगों और सुरक्षाबलों की तत्परता से कोई हादसा नहीं हुआ।

हादसे में उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद बाल-बाल बच गए, लेकिन जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय का पैर टूट गया है। घटना बेगूसराय के संत शाही नगर रचियाही की है। जहां कि उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद शताब्दी जयंती समारोह में शामिल होने आए थे। मंच पर महर्षि मेंही दास के तैल चित्र पर माल्यार्पण के बाद ही सभी लोग दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक टूट कर धराशाई हो गया, जिसमें मंच पर मौजूद सभी लोग गिर गए।

चोटिल होने के बाद भी किया समारोह को संबोधित
हालांकि, चोटिल होने के बाद भी उपमुख्यमंत्री ने हालत के मद्देनजर सतर्कता बरतते हुए तुरंत उठकर समारोह को संबोधित करना शुरू कर दिया, जिससे अफरा-तफरी थम गई। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने घायल जदयू जिलाध्यक्ष से बातचीत कर बेगूसराय नगर विधायक कुंदन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष नंदलाल राय के साथ तुरंत ही रुदन राय को अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है।

किया संतों का गुणगान
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बाधाओं से घबराना नहीं चाहिए, इससे निपटने के लिए संत काफी हैं। आज मंच पूरी तरह से धराशाई हो गया, लेकिन सद्गुरु एवं संतों की कृपा से मंच से गिरने के बावजूद सब लोग ठीक हैं। यह संतों का मन था इसलिए कुछ नहीं हुआ, अगर राजनीतिक मंच होता तो पता नहीं. कितने लोग घायल हो गए होते। संतों के आशीर्वाद से सब कोई सुरक्षित रहते हैं, हादसे होते हैं, लेकिन संत कि जब कृपा बनी रहती है तो होता कुछ नहीं है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.