असम में भूकंपः घरों और कार्यालयों की दीवारों में पड़ीं दरारें, पूरी जानकारी के लिए पढ़ें ये खबर

असम के गुवाहाटी सहित पूर्वोत्तर में बड़ा भूंकप का झटका महसूस किया गया है। 7 बजकर 51 मिनट पर आए इस भूंकप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.4 बताई गई है। भूकंप का केंद्र असम की सोनितपुर बताया जा रहा है।

114

असम के गुवाहाटी सहित पूर्वोत्तर इलाकों में बड़ा भूंकप का झटका महसूस किया गया है।  28 अप्रैल को 7 बजकर 51 मिनट पर आए इस भूंकप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.4 बताई गई है। भूकंप का केंद्र असम के सोनितपुर को बताया जा रहा है। भूकंप का झटका कई मिनट तक महसूस किया गया।

मुख्यमंत्री सर्बदानंद सोनोवाल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात कर भूकंप प्रभावितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने प्रदेश के लोगों की कुशलता की कामना की है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री से की बात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राज्य के मुख्यमंत्री से बात की है और सकंट के इस दौर में केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

https://twitter.com/nktwts/status/1387259722533793793?s=20

घबराकर लोग घरों से बाहर निकल आए
भूकंप के झटके के कारण यहां के घरों और दफ्तरों की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। भूकंप आने पर लोग घबरा गए और वे घरों स बाहर निकल आए।

किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं
इस घटना में किसी के हतातहत होने की खबर नहीं मिली है। असम के मुख्यमंत्री सर्बदानंद सोनोवाल ने कहा है कि असम में भूकंप का बड़ा झटका महसूस किया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.