संयुक्त राष्ट्र महासभा में भूटान, नेपाल ने इस बात के लिए माना भारत का आभार

भूटान और नेपाल ने 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के प्रति आभार व्यक्त किया।

107

कोरोना काल में भारत ने दुनिया भर के कई देशों को कोविड-19 टीकों की मदद भेजी थी। अब दुनिया भर के मुल्क भारत के इस फैसले की सराहना करते नहीं थक रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भूटान और नेपाल ने कोविड-19 टीकों की आपूर्ति के लिए आभार व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें – मुंबईः दाऊद का करीबी रियाज भाटी चढ़ा अपराध शाखा पुलिस के हत्थे, ये है आरोप

भारत के प्रति किया आभार व्यक्त
भूटान और नेपाल ने 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने भारत सरकार के ‘वैक्सीन मैत्री’ पहल के तहत कोविड-19 टीकों की आपूर्ति में महत्वपूर्ण समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि भारत की वैक्सीन मैत्री पहल के तहत पड़ोसी देशों को अपनी आबादी का टीकाकरण करने में काफी मदद मिली है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.