भोपाल में ट्रेनी विमान गिरा

भोपाल के एयरोसिटी के पास ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

103

भोपाल में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह प्रशिक्षण विमान था। जिसमें सवार तीन लोग घायल हैं। उन्हें अस्पताल में ले जाया गया है। दुर्घटना गांधी नगर क्षेत्र में हुई है। विमान भोपाल से गुना जा रहा था। इसे कैप्टन अश्विनी शर्मा उड़ा रहे थे। यह भारत सरकार के सर्वे में भी तैनात था।

उड़ान भरते ही गिरा
यह विमान भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे से उड़ान भरा था। जानकारी के अनुसार इसके उड़ान भरने के कुछ देर बाद इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसके बाद यह गांधी नगर के पास खेत गिर गया। यह स्थान एयरोसिटी के पास बिशनखेड़ी गांव के पास है। भोपाल के एएसपी दिनेश कौशल के अनुसार घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस विमान में सवार तीन लोगों का नाम इस प्रकार है। अश्विनी शर्मा कैप्टन थे इसके अलावा समी और राज सवार थे। समी और राज को हल्की चोटें आई हैं। सभी को मामूली चोट आई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.