वीर सावरकर के नाम पर होगा बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक का नाम, 28 मई को होगी घोषणा

महाराष्ट्र की महत्वाकांक्षी परियोजना बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक का नाम स्वातंत्र्यवीर सावरकर के नाम पर रखने का प्रस्ताव राज्य सरकार के विचाराधीन है। इस संबंध में 28 मई को वीर सावरकर की जयंती के अवसर पर घोषणा किए जाने की संभावना है।

192

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम की महत्वाकांक्षी परियोजना बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक का नाम स्वातंत्र्यवीर सावरकर के नाम पर रखने का प्रस्ताव राज्य सरकार के विचाराधीन है। इस संबंध में घोषणा 28 मई को वीर सावरकर की जयंती के अवसर पर किए जाने की संभावना है। खुद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसमें खुद रूचि दिखाई है।

देवेंद्र फडणवीस ने 16 मार्च, 2023 को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर मांग की थी कि मुंबई में तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का नाम महापुरुषों के नाम पर रखा जाए। उसके बाद सी लिंक का नाम छत्रपति संभाजी महाराज के नाम पर रखा गया है। फडणवीस की मांग के अनुसार दूसरे चरण में बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक का नाम वीर सावरकर के नाम पर रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 28 मई को स्वतंत्रता सेनानी सावरकर की जयंती पर इस संबंध में घोषणा करेंगे। तीसरे चरण में मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक (एमटीएचएल) का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने का प्रस्ताव है।

अकोला हिंसाः 45 गिरफ्तार, 300 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, जानिये क्या है ताजा हाल

फडणवीस की चिट्ठी में क्या है?
– प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर्स के कई महत्वपूर्ण कार्य चल रहे हैं और इन्हें आदर्श व्यक्तित्वों, महापुरुषों के नाम देना जरूरी है। आने वाले समय में हमारे महापुरुषों और महानुभावों के आदर्शों को लोगों को याद रखना चाहिए। इस मांग के पीछे मेरा यही उद्देश्य है।
– इसलिए मैं आपसे निम्नलिखित मांग करता हूंः

1) मुंबई में तटीय सड़क का नाम सभी के आदर्श नायक छत्रपति संभाजी महाराज के नाम पर रखा जाना चाहिए।

2) बांद्रा-वर्सोवा सीलिंक का नाम स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के नाम पर रखा जाना चाहिए।

3) मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक (एमटीएचएल) का नाम भारत के पूर्व प्रधान मंत्री अजय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जाना चाहिए।

अनुरोध है कि आप इन मांगों पर शीघ्र निर्णय लेंगे ताकि आने वाली पीढ़ियां महापुरुषों और उनके कार्यों से प्रेरणा लेती रहें।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.