इन गणेशोत्सव मंडलों में बप्पा के दर्शन नहीं कर पाएंगे श्रद्धालु!

पिछले साल कोरोना के चलते राज्य में गणेशोत्सव नहीं मनाया गया। मुंबई के बड़े गणेश मंडलों ने गणेश प्रतिमाएं भी नहीं स्थापित कीं।

146

महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है, लेकिन सरकार चरणों में इसकी घोषणा कर रही है। इस वजह से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने की बात कही जा रही है। अब राज्य सरकार मध्य मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने का हवाला देते हुए गणेशोत्सव के दौरान लालबाग, परेल, शिवडी और नायगांव में गणेश भक्तों के प्रवेश पर रोक लगाने पर विचार कर रही है।

कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि
राज्य सरकार मध्य मुंबई में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण गणेशभक्तों पर रोक लगाने की बात कह रही है। मुंबई में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज लालबाग, परेल, शिवडी और नायगांव में पाए जा रहे हैं। इसलिए इस क्षेत्र में गणेशोत्सव के दौरान सख्त पाबंदियां लगाने का फैसला किया गया है। सरकार ने गणेशोत्सव के दौरान पूरे राज्य से गणेश भक्तों के मुंबई में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है ताकि गणेशोत्सव के दौरान भीड़ न हो।

ये भी पढ़ेंः तालिबान इस तरह बढ़ा रहा है भारत की टेंशन!

दुविधा में गणेश मंडलों के पदाथिकारी
पिछले साल कोरोना के चलते राज्य में गणेशोत्सव नहीं मनाया गया। मुंबई के बड़े गणेश मंडलों ने गणेश प्रतिमाएं भी नहीं स्थापित कीं। लेकिन इस वर्ष मरीजों की संख्या कम होने के कारण गणेशोत्सव मनाए जाने की बात कही जा रही थी, लेकिन गणेशभक्तों की इस उम्मीद पर पानी फिरता दिख रहा है। क्योंकि राज्य सरकार गणेश भक्तों के मध्य मुंबई में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रही है। इसका कारण यह है कि मध्य मुंबई में कोरोना रोगियों की संख्या बढ़ रही है। बता दें कि गणेशोत्सव के दौरान मुंबई के इस भाग का विशेष महत्व है। हालांकि इस स्थिति में बड़े गणेश मंडलों द्वारा बप्पा के ऑनलाइन दर्शन की सुवधा उपलब्ध कराई जा सकती है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.