जानिये, प्रभु श्रीराम गर्भगृह में कब होंगे प्रत्यास्थापित?

प्रधानमंत्री के मन में राम जन्मभूमि पर विश्व का सर्वोत्तम मंदिर बनाने का भाव है। मंदिर निर्माण के शुभारंभ करने के लिए वो आये थे।

107

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छोटी दीपावली के दिन अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर निर्माण की प्रगति को देखने आ रहे हैं। साथ ही साथ प्रधानमंत्री के मन में देश और सनातन धर्म के प्रति जो एक आस्था है, दीपावली के दिन आस्था के अभिव्यक्ति की वो राम जन्मभूमि पर दीप जलाकर और सरयू नदी में महाआरती में भाग लेकर करेंगे।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के स्थायी सदस्य (ट्रस्टी) कामेश्वर चौपाल ने 19 अक्टूबर को कहा कि नरेंद्र मोदी का स्वभाव है वो दीपावली के दिन सीमा पर सुरक्षा बलों के बीच उनका उत्साहवर्धन करने के लिए जाते रहे हैं। इस बार वे राम जन्मभूमि पर दीपावली मनायेंगे और भगवान राम के राज्याभिषेक कार्यक्रम में भी भाग लेते हुए दीपदान करेंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में दीपावली पर 15 लाख दीपक जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा।

राम जन्मभूमि पर होगा विश्व के सर्वोत्तम मंदिर का निर्माण
कामेश्वर चौपाल ने बताया कि प्रधानमंत्री के मन में राम जन्मभूमि पर विश्व का सर्वोत्तम मंदिर बनाने का भाव है। मंदिर निर्माण के शुभारंभ करने के लिए वो आये थे। उसके बाद दीपावली में वो मंदिर निर्माण के अब तक के प्रगति के काम को देखने अयोध्या आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री भारत के गौरव, प्राचीन संस्कृति और सभ्यता को सम्मान देकर किसी समय पूरे विश्व में रामराज्य एक आदर्श राज्य था, उसकी कल्पना को साकार करने के लिए अयोधया प्रभु श्रीराम के जन्मभूमि पर आ रहे हैं।

2024 में मकर संक्रांति तक प्रभु श्रीराम को मंदिर के गर्भगृह में प्रत्यास्थापित करने की योजना
चौपाल ने बताया कि राम जन्मभूमि पर निर्माण कार्य 50 प्रतिशत से ज्यादा पूरा हो गया है। नीव कार्य थोड़ा कठिन था, अब काम तेजी से बढ़ रहा है और 2024 में मकर संक्रांति तक प्रभु श्रीराम को मंदिर के गर्भगृह में प्रत्यास्थापित करने की योजना है। उसी तिथि को ध्यान में रखते हुए मंदिर निर्माण कार्य आगे बढ़ रहा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.