6 राज्यों की 7 विधानसभा उपचुनाव की घोषणा! जानिये, पूरा शिड्यूल

देश के 6 राज्यों की 7 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा चुनाव आयोग ने कर दी है।

94

चुनाव आयोग ने 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इन सीटो पर 3 नवंबर को मतदान और 6 नवंबर को मतगणना के साथ ही उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। विधानसभा उपचुनाव कराए जाने वाले सीटों में बिहार की 2, महाराष्ट्र की 2, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना, ओडिशा की एक-एक सीट शामिल है।

महाराष्ट्र मे अंधेरी, बिहार में मोकामा और गोपालगंज, हरियाणा में आदमपुर, तेलंगाना में मनुगोड़, उत्तर प्रदेश की गोला गोकरणाथन और ओडिशा की धामनगर( सुरक्षित) सीट पर उपचुनाव कराए जाने हैं।

चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही इन राज्यों की राजनीति सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसके साथ ही इन विधानसभा सीटों पर आचार संहिता लागू हो गई हैं।

चुनाव का पूरा शेड्यूल
7 अक्टूबर 2022 को चुनाव की अधिसूचना जारी की गई है। नामांकन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2022 है, जबकि नामांकन की जांच की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2022 है। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है। मतदान 3 नवबंर को मतणना 6 नवंबर को होगी।

इसलिए खाली हुईं ये सीटें
-बिहार के गोपालगंज सीट भाजपा नेता सुभाष सिंह के निधन के बाद खाली हुई है, जबकि मोकामा से राजद के अनंत सिंह चुनाव जीते थे। लेकिन एके-47 रखने के आरोप में उन्हें आरोपी बनाए जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई। उप्र के लखीमपुर खीरी जिले की गोला गोकर्ण नाथ सीट विधायक अरविंद गिरी के निधन के बाद खाली हुई है।

-हरियाणा के आदमपुर विधानसभा सीट कांग्रेस विधानसभा सीट कांग्रेस नेता कुलदीप विश्नोई के इस्तीफे के कारण खाली हुई है। बिश्नोई कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए हैं। महाराष्ट्र की अंधेरी सीट से शिवसेना के रमेश लटके जीते थे, लेकिन उनका निधन हो गया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.