अमेरिका के अलबामा में बवंडर से भारी तबाही, आपातकाल घोषित

बवंडर के चलते अलबामा के अटलांटा हवाई अड्डे और चार्लोट डगलस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 250 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

87

अमेरिकी राज्य अलबामा में बवंडर का कहर टूट पड़ा है। इस कारण पूरे राज्य में भारी तबाही हुई है। बवंडर में उड़े हुए सामान के नीचे दबने से छह लोगों की मौत हो गई है, वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। अलबामा सरकार ने राज्य में आपातकाल की घोषित कर दिया है।

लोग अंधेरे में रहने को मजबूर
अमेरिका के राज्य अलबामा में आए तेज बवंडर ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बवंडर में उड़ रहा सामान जानलेवा साबित हुआ है। इस सामान के नीचे दबकर छह लोगों की जान जा चुकी है। अलबामा प्रशासन ने राज्य में आपातकाल की घोषणा कर दी है। बवंडर से अलबामा के ऑटोगा, चेंबर्स, डलास, एलमोर और तल्लापोसा क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। बवंडर के चलते राज्य के जॉर्जिया, मिसिसिपी और अलबामा में बिजली गुल हो गई है। यहां के लोग अंधेरे में रहने के लिए मबजूर है।

ये भी पढ़ें- नासिक-शिरडी हाईवे पर भीषण हादसा, 10 लोगों की मौत, कई जख्मी

हवाई सेवाएं प्रभावित
बवंडर के चलते हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। अलबामा के अटलांटा हवाई अड्डे और चार्लोट डगलस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 250 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। साथ ही कई उड़ानों में देरी हुई है। इस बवंडर से सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मोर्गन काउंटी के शेरिफ कार्यालय ने बयान जारी कर बताया है कि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.