11 लाख डॉलर में बिकी हिटलर की घड़ी, ये है खासियत

75

अमेरिका में मैरीलैंड के एक नीलामी संगठन ने एडॉल्फ हिटलर की एक कलाई घड़ी को 11 लाख डॉलर में बेचा है।

चेसापीक सिटी में ऐतिहासिक वस्तुओं की नीलामी करने वाले अलेक्जेंडर हिस्टॉरिकल नीलामी ने घड़ी को ऐतिहासिक दृष्टि से द्वितीय विश्व युद्ध के अवशेष के रूप में वर्णित करते हुए इसकी कीमत 20 से 40 लाख डॉलर के बीच लगाई थी।

जानकारी के मुताबिक यहूदी नेताओं और अन्य लोगों ने इस सप्ताह घड़ी की नीलामी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इसका कोई ऐतिहासिक मूल्य नहीं था।

घड़ी हिटलर की होने का दावा
नीलामी संगठन ने कहा कि एक फ्रांसीसी सैनिक ने घड़ी को चार मई, 1945 को युद्ध की लूट के रूप में जब्त किया था। हिटलर को यह घड़ी 20 अप्रैल, 1933 में तब दी गई थी, जब वह जर्मनी का चांसलर बना था। नीलामीकर्ताओं ने दावा किया था कि ये घड़ी वाकई एडॉल्फ हिटलर की है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.