कंगना के ट्वीट पर इतना हंगामा क्यों है भाई?

कंगना रनौत ने ट्वीट किया है कि जनसंख्या पर कंट्रोल के लिए सख्त कानून बनाए जाने चाहिए। उन्होंने तीसरे बच्चे के जन्म लेने पर लोगों पर जुर्माना लगाने के साथ ही जेल भेजने के कानून बनाए जाने की बात लिखी है।

87

अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट के लिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इसी क्रम में उन्होंने ट्वीट किया है कि जनसंख्या पर कंट्रोल के लिए सख्त कानून बनाए जाने चाहिए। उन्होंने तीसरे बच्चे के जन्म लेने पर लोगों पर जुर्माना लगाने के साथ ही जेल भेजने के कानून बनाए जाने की बात लिखी है। इस पर कंगना को खूब ट्रोल किया जा रहा है। बता दें कि उनके खुद के दो और भाई बहन हैं।

कंगना ने ट्विटर पर लिखा है कि हमें जनसंख्या नियंत्रण के लिए कड़े कानून बनाने चाहिए। इस मामले में वोट पॉलिटिक्स नहीं होनी चाहिए। वक्त के अनुसार यह जरुरी है। जब तक इसके लिए कड़े कानून नहीं बनेंगे, तब तक जनसंख्या पर नियंत्रण संभव नहीं है।

ये भी पढ़ेंः राजनीतिक चक्रव्यूह में फंस गए ‘अभिमन्यु’? स्थानांतरण की इतनी जल्दबाजी

ट्रोलर की कर दी बोलती बंद
कंगना को इस ट्वीट के लिए काफी लोग ट्रोल कर रहे हैं। कॉमेडियन सलोनी गौर ने उसके भाई-बहन का स्क्रीनशॉट लगाया है।

इस पर कंगना ने जवाब दिया है कि आश्चर्य की बात है कि कॉमेडी भी तुम पर मजाक क्यों हो? मेरे परदादा के 8 भाई-बहन थे। उन दिनों कई बच्चे मर जाते थे। जंगल में जानवर ज्यादा थे। इंसान मुश्किल से मिलते थे। हमें समय के साथ बदल जाना चाहिए। हमें चीन के सबक लेकर जनसंख्या नियंत्रण के लिए कड़े कानून बनाने चाहिए।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.