भाजपा सांसद किरण खेर को ब्लड कैंसर!

चंडीगढ़ की भाजपा सांसद व बॉलीवुड अभिनेत्री किरण खेर मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं। यह ब्लड कैंसर का ही एक प्रकार है।

84

भारतीय जनता पार्टी की सांसद और मशहूर अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं और उनका उपचार मुंबई में किया जा रहा है। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने दी है।

बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ की सांसद व बॉलीवुड अभिनेत्री किरण खेर मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं। यह ब्लड कैंसर का ही एक प्रकार है।

हालत में सुधार
चंडीगढ़ के भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 68 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद किरण खेर की बीमारी का पता पिछले वर्ष चला था। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है।

ये भी पढ़ेंः प्रशासन परेशान, लोग नादान!… कैसे लगे कोरोना पर लगाम?

टेस्ट में मिली जानकारी
सूद ने बताया कि पिछले वर्ष 11 नवंबर को चंडीगढ़ के घर में गिर जाने के बाद किरण खेर की एक बांह टूट गई थी। उसके बाद उनका यहां के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूटट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च में मेडिकल टेस्ट कराया गया था। उस टेस्ट के दौरान उन्हें मल्टीपल मायलोमा का पता चला था। ये बीमारी बाएं हाथ और दाएं कंधे तक फैल गई थी। इस वजह से इलाज के लिए उन्हें 4 दिसंर 2020 को मुंबई जाना पड़ा था।

ये भी पढ़ेंः अगर आप हैं 45 के पार तो आपके लिए है खुशखबर

इलाज जारी
पहले उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में स्थिति में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, लेकिन उन्हें इलाज के लिए नियमित रुप से अस्पताल जाना पड़ता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.