अभिनेता और बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन!

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने बीती रात सोने से पहले कुछ दवाई ली थी। उसके बाद वे सुबह उठ नहीं पाए।

145

बॉलीवुड अभिनेता और बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया है। वे मात्र 40 साल के थे। उनका निधन हार्ट अटैक से होने की पुष्टि हुई है। मुंबई के कूपर अस्पताल में उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने बीती रात सोने से पहले कुछ दवाई ली थी। उसके बाद वे सुबह उठ नहीं पाए। बाद में उन्हें कूपर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ने उनके निधन की पुष्टि की है। उनका निधन हार्ट अटैक से होने का भी पुष्टि की गई है।

टीवी इंडस्ट्री के बड़े एक्टर
सिद्धार्थ शुक्ला टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम था। वे बिग बॉस के 13वें सीजन में विजेता बने थे। इसके साथ ही वे खतरों के खिलाड़ी के सातवें सीजन में भी जीत हासिल की थी। सीरियल बालिका वधू से सिद्धार्थ शुक्ला देश के घर-घर पहुंच गए थे।उनके निधन पर कई राजनैतिक हस्तियों ने भी शोक व्यक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ेंः मंदिर पर घंटा नाद यानी दर्द पेट में और प्लास्टर पैर पर! शिवसेना का भाजपा पर हमला

बालिका वधू से मिली थी पहचान
12 दिसंबर 1980 को मुंबई में जन्मे सिद्धार्थ ने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के रुप में की थी। वर्ष 2004 में उन्होंने टीवी सीरियल में दिखे थे, लेकिन असली पहचान उन्हें बालिका वधू से मिली थी। इस सीरियल में काम करने के बाद उनकी अपनी पहचान बन गई थी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.