मुंबई के भंगार गोदाम में भीषण आग लगने से अफरातफरी!

मुंबई के एक भंगार गोदाम में आग लग गई है। आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश जारी है।

92

मुंबई के कुर्ला इलाके में स्थित एक भंगार के गोदाम में आग लग गई है। दमकल विभाग के कर्मचारी पानी टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे रहैं। घटनास्थल पर अफरातफरी का वातावरण है। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। आग कैसे लगी, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

गोदाम से धुएं का गुब्बार उठ रहा है। इसे देखकर बड़े पैमाने पर नुकसान होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। हालांकि आधिकारिक रुप से इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

ये भी पढ़ेंः अब राजू शेट्टी की इनसे भी कट्टी!

आग लगने का सिलसिला जारी
पिछले चंद दिनों में मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य स्थानों पर आग लगने का सिलसिला जारी है। पिछले दिनों दहिसर के कोविड सेंटर भी आग लग गई थी। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई थी। इससे पहले भांडुप के अस्पताल में आग लगने की घटना घटी थी, जिसमें 10 मरीजों की मौत हो गई थी।

मरीजोें में भगदड़
4 अप्रैल को आग लगने से दहिसर के इस जंबो कोविड सेंटर के मरीजों की जान सांसत में पड़ गई थी। वे खुद को अचानक आग की लपटों से घिरे पाकर घबरा गए और उनमें भगदड़ मच गई। इस सेंटर में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज थे। लेकिन दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बहुत ही दक्षता के साथ आग पर नियंत्रण पा लिया और एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। मरीजों को फौरन दूसरे अस्पताल में ले जाया गया।

भांडुप के कोविड सेंटर में हुई थी 10 मरीजों की मौत
इससे पहले हाल ही में मुंबई के भांडुप कोविड सेंटर मे आग लग गई थी। इस दुर्घटना में 10 मरीजों की मौत हो गई थी। फिलहाल उसकी जांच की जा रही है। लेकिन लगता है कि प्रशासन तथा कोविड सेंटर के संचालकों ने इस तरह की घटनाओं से कोई सबक नहीं लिया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.