देश में भूकंप के झटकों का दौर जारी, एक और राज्य की हिली धरती 

देश में कुछ दिनों से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। इससे पहले 23 नवंबर को महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश में धरती कांपी थी।

123

देश में कुछ दिनों से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। 24 नवंबर को तड़के मेघालय में महसूस किए गए। इससे पहले 23 नवंबर को महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस कियेए गए थे, वहीं 12 नवंबर को राजधानी दिल्ली की धरती हिली थी। मिली जानकारी के अनुसार मेघालय के तुरा से 37 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व में धरती डोल गई। यहां भूकंप 24 नवंबर की अलसुबह 03.46 बजे के आसपास आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.8 मापी गई।

23 नवंबर को इन राज्यों में आया था भूकंप 
बता दें कि इससे पहले 23 नवंबर को महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश में धरती कांपी थी। महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यहां भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई थी। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में बसर से 58 किमी उत्तर-पश्चिम-उत्तर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 मापी गई थी।

12 नवंबर को कांपी थी दिल्ली की धरती 
इससे पहले, 12 नवंबर को देश की राजधानी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यहां इसी दिन शाम के करीब 8 बजे धरती कांप गई थी। यहां भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। उससे पहले देश की राजधानी में आठ नवंबर की रात में भूकंप आया था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.