ऑपरेशन कावेरी : 246 भारतीय सूडान से पहुंचे मुंबई, अब तक इतने नागरिकों की वापसी

सूडान से आये एक भारतीय नागरिक ने नौसेना को धन्यवाद देते हुए कहा कि देश के असली नायकों ने हमें बचाया और हमें किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।

102
Indians reached Mumbai from Sudan
ऑपरेशन कावेरी

सूडान में फंसे भारतीयों को भारत लाने के लिए शुरू किये गए ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत 246 नागरिकों को वायु सेना के विमान से गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट पर लाया गया। यहां पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विशेष प्रयास से सूडान में फंसे 1100 भारतीयों को भारत लाया जा चुका है।

केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने की भारतीय नागरिकों की अगवानी
विदेश मंत्री जयशंकर ने गुरुवार को ट्वीट किया, एक और ऑपरेशन कावेरी विमान मुंबई आया। 246 और भारतीय मातृभूमि लौट आए। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि गुरुवार को भारतीय वायु सेना के विमान से ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत संघर्षग्रस्त सूडान से 128 भारतीय नागरिक सऊदी अरब के जेद्दा पहुंचे। मुरलीधरन ने अधिकारियों के साथ जेद्दा में भारतीय नागरिकों की अगवानी की।

केंद्रीय मंत्री ने वीडियो किया जारी
मुरलीधरन ने कहा कि जेद्दा पहुंचे भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द भारत भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें जेद्दा में भारतीय नागरिकों को विमान से उतरते हुए दिखाया गया है। मुरलीधरन ने एक अन्य ट्विट में बताया कि ऑपरेशन कावेरी तेज गति से जारी है। जेद्दा में 297 भारतीयों को नौसेना के जहाज आईएनएस तेग से लाए जाने की खुशी है। इस दूसरे जहाज और कुल छह बैचों में लगभग 1,100 भारतीय सूडान से जेद्दा पहुंच गए हैं। आज जेद्दा पहुंचने वालों की भारत वापसी शीघ्र ही शुरू होगी।

ये भी पढ़ें- ऑपरेशन कावेरी: 278 भारतीयों का पहला जत्था सूडान से रवाना, जानिये कितने नागरिक हैं फंसे

भारतीय नागरिक बोला- देश के असली नायकों ने हमें बचाया
सूडान से आये एक भारतीय नागरिक ने नौसेना को धन्यवाद देते हुए कहा कि देश के असली नायकों ने हमें बचाया और हमें किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। हम अब जेद्दा पहुंच गए हैं, जहां से हम अपने घर जाएंगे। हम अपने प्रधानमंत्री के प्रति आभारी हैं। सूडान से लाये गए भारतीयों को एक ऑडिटोरियम में रखा गया है, जहां वे आगे की सहायता के लिए इंतजार कर रहे हैं। यह ऑडिटोरियम भारतीय नौसेना की प्रशंसा के नारों से गूंज उठा।

ये भी देखें- दादर स्थित छत्रपती शिवाजी पार्क में BMC बनवा रही दिक्कतों का चबूतरा 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.