सड़क पर सियासत! भाजपा ने लगाए सत्ताधारी शिवसेना पर गंभीर आरोप

मुंबई की सड़कों पर गड्डे को लेकर मचे घमासान में खुद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को हस्तक्षेप करना पड़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी इसे लेकर लगातार गंभीर आरोप लगा रही है।

101

मुंबई की सड़कों की स्थिति को लेकर पिछले कुछ दिनों से सत्तापक्ष और विपक्ष में घमासान मचा हुआ है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी विधायक आशीष शेलार ने मुंबई महानगरपालिका पर पिछले कई सालों से राज कर रही शिवसेना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस बारे में ट्वीट कर सत्तापक्ष को आईना दिखाने की कोशिश की है।

भाजपा विधायक ने ट्विटर पर लिखा है, “24 साल में 21 हजार करोड़ गड्ढे में डाल दिए.. इसके बावजूद सड़कों की हालत नहीं सुधरी.. अब आप दौरा कर रहे हैं.. क्या कार्रवाई करेंगे?..किसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे?.. कट कमशीन तो आप खाते हैं।?

उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा है, “मुंबई महानगरपालिका के पोर्टल पर मात्र 927 गड्ढे दिखते हैं.. महापौर दौरे के बाद 42 हजार खड्डे का दावा करती हैं..  इसके लिए 48 करोड़ की निधि है.. शहर की सड़कें खस्ताहाल हैं.. निकृष्ट दर्जे का काम किया गया.. मुंबई के लोग हैरान-परेशान हैं.. ठेकेदार पर कार्रवाई होगी?.. लेकिन खुद कमीशन खाते हैं.. सब गोलमाल है..”

भाजपा के निशाने पर सत्ताधारी शिवसेना
मुंबई की सड़कों की हालत को लेकर मचे घमासान में खुद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को हस्तक्षेप करना पड़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी इसे लेकर लगातार गंभीर आरोप लगा रही है। मुंबई के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य के मुख्यमंत्री को मुंबई में सड़कों पर बने गड्ढों पर विशेष समीक्षा बैठक करनी पड़ी। सड़कों पर बने गड्ढों ने पहले महापौर को सड़कों पर उतरने और फिर 29 सितंबर को स्थायी समिति की बैठक में गड्ढों पर आपत्ति का मुद्दा उठाने को मजबूर किया गाया।

ये भी पढ़ेंः क्या इसलिए विदेश भाग गए ‘परम’ बीर? बड़ा सवाल

मुख्यमंत्री का हस्तक्षेप दुर्भाग्यपूर्ण
बता दें कि इससे पहले भाजपा विधायक योगेश सागर ने कहा था कि 25 साल से सत्ता में रही शिवसेना मुंबई में अच्छी गुणवत्ता वाली सड़कें नहीं बना पाई है। अब सत्ताधारी दल के रूप में मनपा में शिवसेना नेताओं की विफलता के कारण मुख्यमंत्री को मुंबई के गड्ढों पर विशेष बैठक करनी पड़ रही है।मुंबई के लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है?

नहीं चलेगी अंधेरगर्दी
29 सितंबर को मुंबई मनपा के भाजपा कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए विधायक योगेश सागर ने मुंबई की सड़कों पर पड़े गड्ढों को लेकर  गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर सत्ताधारी दल मुंबई में अंधेरगर्दी चलाने वाली है, तो ऐसा नहीं चलेगा। भाजपा इस मुद्दे पर शांत नहीं बैठेगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.