अमित शाह ने 15 अगस्त को बताया लोकतांत्रिक परंपरा पर गर्व का दिन, देश की उपलब्धियों पर कही ये बात

अमित शाह ने कहा कि आज भारत की संस्कृति, जीवंत लोकतांत्रिक परंपरा व 75 साल की उपलब्धियों पर गर्व करने का दिन है।

72

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने समस्त देशवासियों को 76वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। अपने ट्वीट् में अमित शाह ने कहा कि आज भारत की संस्कृति, जीवंत लोकतांत्रिक परंपरा व 75 साल की उपलब्धियों पर गर्व करने का दिन है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि वे खुद को तिल-तिल जलाकर देश में आजादी का सूर्योदय करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों व देश की रक्षा हेतु सर्वस्व अर्पण करने वाले वीर जवानों को नमन करते हैं।

ये भी पढ़ें – पालघरः विहिप-बजरंग दल की तिरंगा यात्रा में उमड़ा लोगों का सैलाब

आजादी के अमृत महोत्सव पर की अपील
गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रख हमारे वीर सेनानियों के एक सशक्त व आत्मनिर्भर भारत के सपने को चरितार्थ कर रहे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव पर सभी से अपील करता हूं कि शताब्दी वर्ष तक भारत को पुन: विश्वगुरु बनाने की इस अविरल विकास यात्रा में परिश्रम की पराकाष्ठा कर अपना योगदान दें।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.