ऐसे दबोचे गए नाबालिग से गैंगरेप के सातों आरोपी!

लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी बड़ी बहन को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक टीम का गठन किया और सभी आरोपितों को पकड़ लिया।

88

झारखंड के  तोरपा थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 मई को 14 साल की नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि लड़की बाजार से सब्जी खरीद कर अपने घर लौट रही थी। इसी बीच एक पुल के पास से बिरसा तोपनो, रांसी भेंगरा और गोपाल भेंगरा के साथ चार नाबालिग लड़के युवती को जबरन उठाकर बगल के आम बगीचे में ले गये, जहां बिरसा, गोपाल और एक अन्य नाबालिग लड़के ने सामूहिक दुष्कर्म किया। अन्य लड़के उनका साथ दे रहे थे।

घटना के बाद आरोपित युवकों ने लड़की को डरा-धमका कर घर भेज दिया। घर जाकर लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी बड़ी बहन को घटना की जानकारी दी। उसके बाद पीड़िता की बड़ी बहन ने तोरपा पुलिस को घटना की जानकरी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक टीम का गठन किया और गांव से ही सभी आरोपितों को पकड़ लिया। तीन बालिग लड़कों को जेल और चारों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

यह भी पढे-बांध को थी मुख्यमंत्री की प्रतीक्षा, वो निकले और वह टूटा

उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी तोरपा में नाबालिग से दुष्कर्म के तीन मामले हो चुके हैं। पांच वर्षीय बच्ची के साथ एक नाबालिग लड़के ने उस समय दुष्कर्म किया था, जब बच्ची उक्त लड़के की दुकान में सामान खरीदने गयी थी। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने तोरपा के थानेदार मुन्ना कुमार सिंह को निलंबित कर दिया था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.