महाराष्ट्र में 12वीं का परिणाम जारी, एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी; ऐसे करें तुरंत चेक

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज यानी 25 मई को कक्षा 12वीं के बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए हैं।

454

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) द्वारा फरवरी- मार्च 2023 में आयोजित बारहवीं कक्षा (Class XII) की परीक्षा (Result) के परिणाम 25 मई को घोषित किए गए। राज्य का 12वीं का परिणाम 91.25 फीसदी रहा है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कोंकण विभाग (Konkan Division) (96.01 फीसदी) सभी विभागों में अव्वल रहा है। हालांकि मुंबई विभाग (Mumbai Division) (88.13 फीसदी) का परिणाम सबसे कम रहा है।

बारहवीं कक्षा के नियमित छात्रों का कुल परिणाम 91.25 प्रतिशत रहा है। इसमें लड़कियों का रिजल्ट 93.73 फीसदी और लड़कों का परिणाम 89.14 फीसदी रहा है। परिणाम में लड़कियां लड़कों से आगे हैं। फरवरी-मार्च 2022 की तुलना में इस वर्ष रिजल्ट में कुल 2.97 फीसदी की कमी आई है। 21 फरवरी से शुरू हुई राज्य में 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 14 लाख 28 हजार 194 छात्रों ने आवेदन किया था। इनमें से 14 लाख 16 हजार 371 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जिनमें से 12 लाख 92 हजार 468 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 12वीं कक्षा की परीक्षा 21 फरवरी 2023 से 21 मार्च 2023 तक ऑफलाइन आयोजित की गई थी।

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक
mahahsscboard.in

hsc.mahresults.org.in

यह भी पढ़ें- सीएम योगी ने विपक्ष दलों पर साधा निशाना, कहा- अत्यंत दुखद और गैर जिम्मेदाराना

विभागवार परिणाम इस प्रकार रहे
कोंकण विभाग – 96.01 %
पुणे – 93.34 %
नागपुर – 90.35 %
औरंगाबाद – 91.85 %
मुंबई – 88.13 %
कोल्हापुर – 93.28 %
अमरावती – 92.75 %
नासिक – 91.66 %

ऑनलाइन ऐसे चेक करें परिणाम
1: सबसे पहले महाराष्ट्र राज्य बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hsc.mahresults.org.in पर जाएं
2: एचएससी परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें।
3: फिर आप अपना सीट नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके अपना परिणाम देख सकते हैं।
4: इसके बाद उस पीडीएफ का प्रिंट आउट ले लें।

देखें यह वीडियो- देश का दुर्भाग्य था कि 70 साल पहले हमारे पूर्वजों ने मुसलमानों को भारत में रहने दिया: गिरिराज सिंह

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.