बीएमसी के अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए 128 निजी वाहन! जानिये, हर वर्ष खर्च होते हैं कितने करोड़

बीएमसी ने चालकों की कमी का कारण बताते हुए पिछले कुछ वर्षों से नए वाहन खरीदने के बजाय निजी वाहनों की सुविधा लेना शुरू किया है।

128

पिछले कुछ वर्षों तक मुंबई महानगरपालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों लिए मनपा खुद वाहन खरीदती थी। लेकिन पिछले फिलहाल कई चालक सेवानिवृत्त हो चुके हैं और मनपा प्रशासन ने इन रिक्तियों पर कोई भर्ती नहीं की है। इसलिए बीएमसी ने चालकों की कमी का कारण बताते हुए पिछले कुछ वर्षों से नए वाहन खरीदने के बजाय निजी वाहनों की सुविधा लेना शुरू किया है। अब निजी कंपनियों से करीब 232 जीप व कार जैसे वाहन लिए जा रहे हैं।

185 दैनिक यात्री वाहन 
मुंबई महानगरपालिका के जल आपूर्ति और सीवरेज के विभिन्न विभागों जैसे जल अभियंता, सीवरेज संचालन, जल आपूर्ति परियोजना, मुंबई सीवरेज परियोजना इत्यादि को वाहन सेवाएं प्रदान की जाती हैं। इन सभी विभागों के पास मनपा की कुल 145 जीपें और 12 कारें अच्छी स्थिति में हैं। इन वाहनों के माध्यम से लगभग 185 दैनिक यात्री वाहनों को मुंबई और बाहरी मुंबई क्षेत्र में प्रदान किया जाता है। इसके अलावा इन विभागों में वाहनों व चालकों की कमी के चलते निजी संस्थाओं द्वारा 232 जीप व कार यात्री वाहन की सेवाएं निविदाएं मंगाकर ली जा रही हैं। इससे पहले नगर निगम ने 104 वाहनों का सेवा अनुबंध दिया था और दो साल का अनुबंध मार्च 2022 को समाप्त हो गया है, जबकि शेष 128 वाहनों का अनुबंध जुलाई 2022 को समाप्त हो गया है। लेकिन बीएमसी ने आज भी उन्हीं संस्थाओं से यह सेवा जारी रखा है।

18 करोड़ रुपए खर्च 
जल अभियांत्रिकी, जलापूर्ति परियोजनाओं, मुंबई सीवरेज परियोजना, सीवरेज परियोजना, सीवरेज संचालन, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल परियोजनाओं, तटीय सड़कों आदि के लिए 16 जीप, 112 कार, 128 यात्री वाहन निजी कंपनियों से लिए जा रहे हैं। अगले दो साल तक यात्री वाहन सेवाओं पर करीब 18 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके लिए मल्हार हायरिंग सर्विसेज को चुना गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.