टीकाकरण में 8वें तो कोरोना से उबरने में पहले क्रमांक पर महाराष्ट्र!

कोरोना से उबरने में प्रमुख 10 राज्यों में महाराष्ट्र पहले क्रमांक पर है। उसके बाद उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश,तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, बिहार और कर्नाटक हैं।

79

भारत में कोविड टीकाकरण अभियान के 100 दिन पूरे हो गए हैं। विश्व में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत भारत में कोविड-19 टीके की दी जा चुकी खुराक की कुल संख्या 14.19 करोड़ से अधिक हो गई है।

टीकाकरण में आठवें क्रमांक पर महाराष्ट्र
देश में अभी तक दी गई कुल खुराक में आठ राज्यों का 58.78 प्रतिशत योगदान है।
इनमें केरल, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र शामिल हैं।

बीमारी से उबरने में पहले क्रमांक पर महाराष्ट्र
बीमारी से उबरने में प्रमुख 10 राज्यों में महाराष्ट्र पहले क्रमांक पर है। उसके बाद उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश,तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, बिहार और कर्नाटक हैं। बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या में 10 राज्यों का योगदान 78.98 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र मेंं सबसे ज्यादा मामले
महाराष्ट्र में सबसे अधिक 66,191 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद 35,311 मामलों के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है, जबकि कर्नाटक में 34,804 नए मामले सामने आए हैं। कोविड से जुड़ी राष्ट्रीय मृत्यु दर गिर रही है और इस समय 1.13 प्रतिशत है।

ये भी पढ़ेंः फुकट के टीके पर टीका-टिप्पणी! महाराष्ट्र में ‘नवाब’ का ‘मालिकाना’ इनको न आया रास

14,19,11,223 लोगों का टीकाकरण
26 अप्रैल को सुबह सात बजे तक मिली रिपोर्ट के अनुसार 20,44,954 सत्रों के जरिए कोविड वैक्सीन की कुल 14,19,11,223 खुराक दी जा चुकी हैं। टीकाकरण लाभार्थियों की कुल संख्या में वे 92,98,092 एचसीडब्ल्यू शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की पहली खुराक ली है और 60,08,236 ऐसे एचसीडब्ल्यू भी शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी खुराक ले ली है। इसके अलावा पहली खुराक लेने वाले 1,19,87,192 एफएलडब्ल्यू, दूसरी खुराक लेने वाले 63,10,273 एफएलडब्ल्यू, इसके साथ-साथ 60 साल से अधिक आयु के पहली खुराक लेने वाले 4,98,72,209 और दूसरी खुराक लेने वाले 79,23,295 लाभार्थियों के साथ-साथ 4,81,08,293 पहली खुराक लेने वाले और 24,03,633 दूसरी खुराक लेने वाले 45 से 60 वर्ष की आयु के लाभार्थी भी शामिल हैं।

एक दिन में 10 लाख लोगों का टीकाकरण
पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की करीब 10 लाख खुराक दी गई। टीकाकरण अभियान के 100वें दिन (25 अप्रैल, 2021) कोविड-19 के 9,95,288 टीके की खुराक दी गई। इसमें से 6,85,944 लाभार्थियों को 11,984 सत्रों के जरिए पहली खुराक तथा 3,09,344 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

इतने मरीज स्वस्थ हुए
भारत में अब तक कुल मिलाकर 1,43,04,382 कोविड मरीज ठीक हुए हैं। राष्ट्रीय रिकवरी दर 82.62प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 2,19,272 कोविड मरीज ठीक हुए है।

24 घंटों के दौरान 2,812 कोविड मरीजों की मौत
पिछले 24 घंटों के दौरान 2,812 कोविड मरीजों की मौत हुई है। 10 राज्यों का मौत के नए मामलों में 79.66 प्रतिशत योगदान है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 832 लोगों की जान गई, इसके बाद दिल्ली में सबसे ज्यादा 350 लोगों की मौत हुई।

ये भी पढ़ेंः 26 जनवरी दिल्ली हिंसाः दीप सिद्धू को दूसरे मामले में भी जमानत!

इन राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में मौत नहीं
पिछले 24 घंटों के दौरान पांच राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में कोविड से किसी रोगी की मौत नहीं हुई है। इन राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के नाम हैं- दमन दीव और दादरा नगर हवेली, त्रिपुरा, लक्षदीप, मिजोरम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.