ऐसे वीर जवानों से सुरक्षित हैं देश की सीमाएं, हम चैन से सोते हैं क्योंकि ये जागते हैं! देखें वीडियो

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किन परिस्थितियों में हमारी सेना के जवान देश की सीमाओं की सुरक्षा में हिमालय की तरह डटे हुए हैं।

80

किसी भी देश के नागरिक तभी तक चैन से रह सकते हैं, जब तक उस देश की सीमाएं सुरक्षित हों। लेकिन सीमाओं की रक्षा करना कोई आसान काम नहीं है। बारिश, तूफान के साथ ही बर्फवारी और दुश्मनों के आक्रमण के खतरे के बीच देश के बॉार्डर को सुरक्षित रखना बड़ी चुनौती है। इस चुनौती को स्वीकार करते हुए हमारी सेना के जवान हर मौसम, हर परेशानी और हर विपरीत परिस्थिति में सीमा पर चट्टान बनकर डटे रहते हैं।

पिछले कुछ दिनों से चीन और पाकिस्तान से लगी देश की सीमाओं पर भार बर्फवारी हो रही है। यह भी जान लेना जरुरी है कि देश को सबसे ज्यादा चुनौती और खतरा भी इन दोनों देश से लगी सीमाओं एलएसी और एलओसी पर ही है। इस स्थिति में हमारी सेना की मुस्तैदी हमें गौरवान्वित करती है।

एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किन परिस्थितियों में हमारी सेना के जवान देश की सीमाओं की सुरक्षा में हिमालय की तरह डटे हुए हैं। मौसम का मुकाबला करते हुए दुश्मनों पर नजर रख रहे इन जवानों की वीरता और साहस के सामने एक सच्चा भारतवासी नर्तमस्तक हुए बिना नहीं रह सकता। हिंदुस्थान पोस्ट की सरकार से मांग है कि क्या इन जवानों की ड्यूटी को और बेहतर नहीं बनाया जा सकता ताकि ये अपने देश धर्म को और बेहतर ढंग से निभा सकें।

इसके साथ ही यह वीडियो विपक्ष के उन सवालों का भी जवाब है, जो देश की सीमाओं की सुरक्षा पर बार-बार सवाल उठाते रहते हैं। वे सरकार को घेरने के चक्कर में सेना के इन जवानों को घेरना शुरू कर देते हैं। लेकिन सरकार किसी की भी हो, हमारी सेना के ये जवान अपनी मातृभूमि के मान और शान के लिए आलोचनाओं की परवाह किए बिना इसी तरह हिमालय की तरह डटे रहेंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.