गुजरात में रामनवमी का विरोध! शोभायात्रा में उपद्रवियों ने कर दिया ऐसा उत्पात

शांत रहनेवाले गुजरात में इस बार राम नवमी की शोभायात्रा में उत्पात की घटनाएं हुई हैं।

146

रविवार को रामनवमी के अवसर पर गुजरात के आणंद और साबरकांठा जिले में शोभायात्रा निकाली गई थीं। इन शोभायात्राओं पर दूसरे पक्ष के उत्पाती लोगों ने पथराव किया है, जिससे परिस्थिति हिंसक बन गई। उत्पातियों ने पुलिस की गाड़ियों और आसपास के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी आग लगा दी। प्रशासन ने पुलिस बल की संख्या बढ़ाकर परिस्थिति को नियंत्रित कर लिया है।

एक घटना, आणंद जिले के खंभात में स्थित शक्करपुर में घटी, जहां शोभायात्रा में दूसरे गुट के लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद दोनों ही पक्ष भिड़ गए। जिससे स्थिति चिंताजनक हो गई। उपद्रवियों ने सरदार टॉवर के पास दुकानों में भी आग लगा दी है। इस घटना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त बल को तैनात कर दिया, जिससे परिस्थिति तेजी से नियंत्रित हो गई। पुलिस को इसके लिए अश्रू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े हैं।

ये भी पढ़ें – चीन के उस चालबाज प्रस्ताव को भारत ने किया खारिज

दूसरी घटना, साबरकांठा जिले में हुई, जहां विश्व हिंदू परिषद की रामनवमी रैली में दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। यह रैली हिम्मत नगर के छापरिया क्षेत्र से जब जा रही थी, उस बीच पथराव किया गया। इससे दोनों पक्षों से भिड़ंत हो गई। लोगों को तितर बितर करने के लिए पुलिस को अश्रू गैस के गोले छोड़ने पड़े हैं। लेकिन, तब तक उपद्रवी समाज के लोगों ने पुलिस की गाड़ियों समेत कई वाहन और संपत्ति को आग के हवाले कर दिया था।

पहचान में जुटी पुलिस
गुजरात के आणंद और साबरकांठा जिले में घटी दोनों ही घटनाओं में पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित क्षेत्र में हैं। पुलिस उपद्रवियों की पहचान में लगी हुई है। शीघ्र वे पुलिस की पकड़ में होगे, ऐसा कहा जा रहा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.