अब नभ पर होगा भारत का जयघोष

भारतीय वायु सेना में बहुत जल्द तीन और राफेल लड़ाकू विमान शामिल होनेवाले हैं। 27 जनवरी को वे फ्रांस से भारत के लिए उड़ान भर चुके हैं।

97

यूएई एमआरटीटी द्वारा हवा में ईंधन भरने के साथ ही भारत के लिए बिना रुके तीन और राफेल लड़ाकू विमानों ने उड़ान भर दी है। 27 जनवरी को फ्रांस में भारतीय दूतावास ने इसकी पुष्टि की। विमानों को फ्रांस से जामनगर एयरबेस पर लैंड कराया जाएगा।

इससे पहले भारत आ युके हैं 8 राफेल
भारतीय वायु सेना के लिए फ्रांसीसी मूल के विमानों की ये तीसरी खेप होगी। बता दें कि भारत और फ्रांस की द शॉल्ट कंपनी के साथ कुल 36 राफेल का करार हुआ है। इनमें से अबतक 8 राफेल लड़ाकू जेट भारत में पहुंच चुके हैं। इसकी पहली खेप में पांच राफेल 10 सितंबर 2019 को भारत में पहुंचे थे। उन्हें भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया है। इस वर्ष के गणतंत्र दिवस पर भी राफेल ने अपने शानदार प्रदर्शन से दुश्मन देशों की चिंता बढ़ा दी है। नई खेप में तीन और विमानों के आने के बाद भारतीय वायु सेना में कुल 11 राफेल लड़ाकू विमान हो जाएंगे।

ये भी पढ़ेंः शौर्य का कहर बरपायेगा, जीत का जयघोष सुनाएगा! वायु सेना में राफेल शामिल

ये भी पढ़ेंः वायुसेना को नारी शक्ति! काशी की शिवांगी उड़ाएंगी राफेल

हर तरह की चुनौतियों के लिए तैयार
आईएएफ स्क्वाड्रन लीडर सार्थक कुमार ने कहा है कि भारतीय वायु सेना सभी परिस्थितियों के लिए तैयार है। कुमार राफेल लड़ाकू जेट के पायलट हैं। उन्होंने कहा,’भारतीय वायु सेना लेह से कन्याकुमारी तक किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।’

इस वर्ष के अंत तक भारत को मिल जाएंगे सभी 36 राफेल
वर्ष 2021 के अंत तक भारत में राफेल की पूरी खेप पहुंच जाएगी। इसमें 36 राफेल शामिल हैं। राफेल का एक स्क्वॉड्रन अंबाला में रहेगा और दूसरा हसीमाड़ा एयरबेस पर। इसमें तीन तरह की मिसाइलें होंगी। पहली हवा से हवा में मार करनेवाली मीटियर मिसाइल, दूसरी हवा से जमीन पर मार करनेवाली स्कैल्प मिसाइल और तीसरी हैमर मिसाइल।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.