लुधियाना न्यायालय विस्फोटः छह लोग हिरासत में, सीएम ने मांगी केंद्र से मदद

चुनाव से पहले पंजाब के लुधियाना न्यायालय परिसर में हुए विस्फोट की जांच-पड़ताल और दोषियों तक पहुंचना एक बड़ी चुनौती बन गई है।

91

एक दिन पूर्व लुधियाना न्यायालय परिसर में हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

लुधियाना के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इस मामले में पुलिस को सुराग मिले हैं। उन्होंने शीघ्र ही इसमें शामिल लोगों को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया।

केंद्रीय एजेंसियां कर रही हैं जांच
चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि इस संदर्भ में उनकी केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात हुई। इसकी जांच के लिए केंद्रीय टीम दिल्ली से पहुंची है। इस घटना की जांच केन्द्रीय एजेंसियां ही कर रही हैं।

ये भी पढ़ेंः आतंकी हमला था लुधियाना बम धमाका? शक की ये है वजह

सुरक्षा सख्त
दूसरी ओर लुधियाना पुलिस प्रशासन ने न्यायालय परिसर में सुरक्षा सख्त कर दी है। 24 दिसंबर न्यायालय में कार्य का अंतिम दिन है। सामान्य लोगों के अतिरिक्त वकीलों को भी बिना जांच के  परिसर में जाने नहीं दिया जा रहा है। पत्रकारों के आने पर भी रोक लगा दी गई है। वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.