मुंबई: महिला सुरक्षा के लिए पुलिस की विशेष मुहिम

126

मायानगरी में बढ़ रही महिला व बाल आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने नई पहल शुरू की है। इस मुहिम की शुरुआत आर. ए. किदवई मार्ग पुलिस स्टेशन से की गई है। पुलिस मित्र अभियान के तहत महिलाओं को जोड़ने के लिए विशेष मुहिम चलाई जा रही है।

आर. ए. किदवई मार्ग पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कुमुद कदम और पुलिस उपनिरीक्षक वटकर की देखरेख में यह अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए बकायदा विशेष महिला शिकायत निवारण दिन का आरंभ किया गया है। पुलिस स्टेशन में ”पॉक्सो”, घरेलू हिंसा व अन्य समस्या लेकर आनेवाले महिलाओं की दिक्कतों का समाधान इस अभियान के तहत निकाला जाएगा। शुरुआती अभियान में क्षेत्र की कई महिलाएं इस अभियान में शामिल हुई। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कुमुद कदम ने आश्वासन दिया कि पुलिस हर महिला शिकायतकर्ता को सुरक्षा प्रदान करेगी, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उन्हें यथासंभव न्याय मिले।

यह भी पढ़ें – शिमलाः होटल में पर्यटकों का हंगामा और फायरिंग! जानिये, क्या है मामला

किदवई मार्ग पुलिस स्टेशन द्वारा शुरुआत की गई इस मुहिम की क्षेत्र में जमकर चर्चा है। क्षेत्र की महिलाएं धीरे-धीरे इस अभियान से जुड़ते जा रही हैं। इस अभियान को मिल रहे अच्छे प्रसाद को देखते हुए अन्य पुलिस स्टेशनों में भी महिला पुलिस अधिकारियों पर जिम्मेदारी सौंपने पर जोर दिया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.