अरुणाचल से लापता युवक के बारे में चीनी सेना ने दी जानकारी! जानिये, कब होगी वापसी

अरुणाचल प्रदेश के सियुंगला के लुंगटा जोर क्षेत्र से यहां रहने वाला 17 वर्षीय मिराम तारन 18 जनवरी को लापता हो गया था। अब उसके बारे में जानकारी मिल गई है।

88

अरुणाचल प्रदेश के एक 17 वर्षीय युवक के अपने गांव से लापता होने का मामला चीन और भारत के बीच तनाव का कारण बना हुआ था। अब मिली जानकारी के अनुसार उसे चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी यानी पीएलए ने उसे ढूंढ़ निकाला है। भारतीय सेना ने इस बारे में 23 जनवरी को जानकारी देते हुए जल्द ही उसका वापसी का दावा किया है।

तेजपुर के पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षवर्धन पांडे ने एक बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि चीनी सेना ने भारतीय सेना को बताया है कि अरुणाचल प्रदेश से गायब लड़का मिल गया है और उसकी वापसी को लेकर प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

18 जनवरी को लापता हो गया था युवक
अरुणाचल प्रदेश के सियुंगला के लुंगटा जोर क्षेत्र से यहां रहने वाला 17 वर्षीय मिराम तारन 18 जनवरी को लापता हो गया था। अरुणाचल प्रदेश ईस्ट के लोकसभा सांसद तपीर गाओ ने 19 जनवरी की रात ट्वीट किया था कि 18 जनवरी को भारतीय क्षेत्र से पीएलए (चीनी सेना) ने स्थानीय जीडी गांव के एक 17 वर्षीय मिराम को भारतीय इलाके से बंदी बना लिया है।

भाजपा सांसद ने ट्वीट कर दी थी जानकारी
गाओ ने अपहृत किशोर की फोटो ट्विटर पर पोस्ट करने के साथ दावा किया था कि जिदो गांव के रहने वाले 17 साल के मिराम तारन का चीनी सैनिकों ने ऊपरी सियांग जिले, अरुणाचल प्रदेश के सियुंगला क्षेत्र (बिशिंग गांव) के तहत भारतीय क्षेत्र के अंदर लुंगटा जोर क्षेत्र से अपहरण कर लिया है। सांसद गाओ ने भारत सरकार की सभी एजेंसियों से अनुरोध किया था कि उसकी रिहाई के लिए जल्द कदम उठाएं। उन्होंने केंद्र सरकार से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई थी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.