तो पन्नू के प्यादों को पड़ेगी लट्ठ!

सिख फॉर जस्टिस नामक आतंकी संगठन की ओर से धमकी दी है कि वह पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में सीएम जयराम ठाकुर को तिरंगा नहीं पहराने देगा।

97

कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर पिछले 8 महीनों से ज्यादा समय से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसानों पर खालिस्तानी संगठनों से सांठगांठ के आरोप लगते रहे हैं। 26 जनवरी को दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा में इस संगठन के हाथ होने की बात कही जाती रही है। अब इस संगठन की सच्चाई भी उजागर होने लगी है। खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस ने अब हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को तिरंगा न फहराने की धमकी दी है।

सिख फॉर जस्टिस नामक आतंकी संगठन ने धमकी दी है कि वह पहाड़ी राज्य में सीएम जयराम ठाकुर को तिरंगा नहीं पहराने देगा। इस खालिस्तान समर्थक ग्रुप का कहना है कि हिमाचल प्रदेश पंजाब रियायत का भाग रहा है। इसलिए हम वहां तिरंगा नहीं फहराने देंगे।

हिमाच प्रदेश सरकार तैयार
खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस के जनरल काउंसल पन्नू की इस धमकी के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने ट्वीट करते हुए कहा है,’हमें खालिस्तान समर्थकों की ओर से कुछ रिकॉर्डेड मेसेज मिलने के बारे में जानकारी मिली है। हिमाचल प्रदेश की पुलिस राज्य की सुरक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है। साथ ही हम देश विरोधी ताकतों से भी निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं। जो लोग राज्य में शांति और सुरक्षा का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं, उन्हें हम केंद्रीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर रोकने के लिए तैयार हैं।’

रिकॉर्डेड फोन कॉल के जरिए दी गई जानकारी
संगठन की ओर से यह जानकारी एक रिकॉर्डेड फोन कॉल के जरिए शिमला में मीडियाकर्मियों को 30 जुलाई को दी गई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम गुरपतवंत सिंह पन्नू बताया। उसने खुद को सिख फॉर जस्टिस नामक संगठन का जनरल काउंसल बताया। पन्नू ने फोन पर कहा कि वह सीएम जयराम ठाकुर को तिरंगा नहीं फहराने देगा। उसने बताया कि वह वॉशिंगटन डीसी से बोल रहा है।

ये भी पढ़ेंः गोवंश को लेकर देश के किस प्रदेश में क्या है कानून? जानिये, इस खबर में

पन्नू ने हिमाचल प्रदेश को बताया पंजाब का हिस्सा
पन्नू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पंजाब का हिस्सा हुआ करता था। इसलिए हम पंजाब में रेफरेंडम की मांग करते हैं। उसने कहा कि एक बार पंजाब को आजाद कराने के बाद हम हिमाचल प्रदेश के उन इलाकों को भी वापस लेंगे, जो कभी पंजाब का हिस्सा हुआ करते थे। पन्नू ने किसानों और खालिस्तान समर्थकों से कहा कि वे सीएम जयराम ठाकुर को तिरंगा झंडा न फहराने दें। पत्रकारों के साथ ही कुछ आम लोगों ने भी इस तरह के फोन आने की पुष्टि है।

पहली बार भेजा गया ऐसा संदेश
अमेरिका स्थित सिख फॉर जस्टिस नाम का संगठन अक्सर रेफरंडम 2020 नाम से कैंपेन चलाता रहा है। वह इस तरह से पंजाब में अलगाववाद फैलाना चाहता है। पहली बार उसकी ओर से हिमाचल प्रदेश में इस तरह का संदेश भेजा गया हो।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.