गढ़चिरौलीः नक्सलियों ने इसलिए घर में घुसकर कर दी युवक की हत्या!

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों का हौसला इतना बढ़ गया है कि उन्होंने अब लोगों के घरों में घुसकर उनकी हत्या करनी शुरू कर दी है।

92

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के धनोरा तालुका के वडगांव- गार्यपती गांव में 19 मई की रात दयासिंग अकुलु भोगा नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आधी रात को जब दयासिंग सो रहा था, तभी कुछ हथियारबंद नक्सली उसके घर आए और उसे पास के जंगल में ले गए तथा गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

इस घटना के बाद एक बार फिर गढ़चिरौली के गांवों में नक्सलियों की दहशत बढ़ गई है।यहां अब नक्सली घरों में घुसकर लोगों की हत्या करने लगे हैं। घटना में मारे गए दयासिंग भोगा का भाई यशवंत भोगा भी नक्सली था और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हत्या का कारण उसकी गिरफ्तारी मानी जा रही है।

ये भी पढ़ेंः गढ़चिरौली में मुठभेड़ः 13 नक्सली ढेर, कई घायल

मृतक का भाई पहले से ही है गिरफ्तार
मृतक का भाई यशवंत पिछले 7 साल से नक्सलवादी गतिविधियों में सक्रिय था। गढ़चिरौली पुलिस ने उसे पिछले साल गिरफ्तार किया था। हालांकि दयासिंग की हत्या के कारणों का अभी तक सही तौर पर पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने कहा कि हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी गई और बहुत जल्द नक्सलियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.