मुंबई पुलिस में सहायक फौजदार हैं? तो आपके लिए ये है पदोन्नति का मार्ग

197

मुंबई पुलिस में सुधारों की हवा बह रही है। इसमें अब तीस वर्ष की पुलिस सेवा पूरा करनेवाले सहायक फौजदार पद पर कार्यरत् लोगों को अधिकारी बनने का अवसर प्राप्त होने जा रहा है। इसमें पहले चरण में 43 सहायक फौजदारों को पुलिस उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति दी जाएगी।

ये भी पढ़ें – हार रहा है आतंक! जानें, जम्मू-कश्मीर में यूएपीए के तहत अब तक दबोचे गए कितने लोग

होली के अवसर पर मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पाण्डे दक्षिण प्रादेशिक विभाग के सहायक फौजदारों को पदोन्नति पत्र सौंपेंगे। इसमें पहले चरण में 43 कर्मियों का समावेश है। इसे होला की भेंट माना जा रहा है। इसके बाद यह चरणबद्ध तरीके से पुलिस फोर्स में लागू होगा। इसका लाभ यह होगा कि, सहायक फौजदार पद पर सेवा देनेवाले और तीस वर्ष तक जिन्होंने कार्य किया है, उन्हें अधिकारी के रूप में पदोन्नति मिल जाएगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.