महाराष्ट्रः मंत्रालय को उड़ाने की धमकी से हड़कंप

महाराष्ट्र के मुंबई स्थित मंत्रालय को उड़ाने की धमकी दी गई है। एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर यह धमकी दी है। इसके बाद मंत्रालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रशासन ने युद्ध स्तर पर कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

77

महाराष्ट्र के मुंबई स्थित मंत्रालय को उड़ाने की धमकी दी गई है। एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर यह धमकी दी है। इसके बाद मंत्रालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रशासन ने युद्ध स्तर पर कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मौके पर डॉग स्क्वॉड की टीम मौजूद है और जांच-पड़ताल की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने फोन पर धमकी देने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश शुरू कर दी है। बता दें कि अज्ञात व्यक्ति ने मंत्रालय की इमारत को बम से उड़ाने की धमकी दी है। बताया जा रहा है कि मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को फिलहाल बाहर निकलने का आदेश दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः ये हैं, मोदी सरकार 2.0 की 5 बड़ी नाकामियां!

पहले भी दी गई थी धमकी
यह पहली बार नहीं है, जब इस तरह की धमकी दी गई है। इससे पहले भी इस तरह के फोन कॉल आते रहे हैं। लेकिन इसे अफवाह मानकर पुलिस प्रशासन यूं ही हाथ पर हाथ धरे बैठा नहीं रह सकता। उसने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वह फोन करने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त करने में युद्ध स्तर पर जुट गई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.