महाराष्ट्र में पुलिस विभाग में बड़ा स्थानांतरण, एक सौ नौ अधिकारियों का बदला ठिकाना, देखें सूची

106

महाराष्ट्र पुलिस विभाग में नई सरकार के गठन के बाद बड़ा स्थानांतरण हुआ है। इसमें 109 पुलिस उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक पद के अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है। राज्य में शिंदे-फडणवीस सरकार आने के बाद पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल की संभावना व्यक्त की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई।

ये भी पढ़ें – गहलोत की बढ़ेंगी मुश्किलें? इन मंत्रियों ने खोला मोर्चा, लगाए ये आरोप

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास राज्य का गृहमंत्री पद भी है। उनके मंत्रालय द्वारा 109 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसमें भारतीय पुलिस सेवा और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का समावेश है। मुंबई में पुलिस उपायुक्त पद पर कई अधिकारियों को लाया गया है, जो महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत थे।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.