आतंकियों के लिए काल रहा वर्ष 2022, पुलिस ने बताया कितने हुए ढेर

जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में बहुत बड़ी कमी आई है। वर्ष 2022 मे आतंकियों की नियुक्तियों में 37 प्रतिशत की गिरवाट आई है।

87

जम्मू कश्मीर में वर्ष 2022 आतंकियों के सफाए के लिए बहुत अच्छा रहा। इतनी सफलताएं कई वर्षों के अंतराल के बाद आई हैं। सुरक्षा बलों ने इस वर्ष 186 आतंकियों को मार गिराया।

जम्मू कश्मीर पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने वर्ष 2022 का अंतिम प्रेस मीट किया। जिसमें उन्होंने आतंक पर प्रहार की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि, वर्ष 2022 में 56 पाकिस्तानी आतंकियों समेत कुल 186 आतंकी सुरक्षा बलों की कार्रवाई में ढेर किये गए, 159 आतंकी पकड़े गए। यह पूरा वर्ष हाल के वर्षों की अपेक्षा बहुत सफल रहा।

सुरक्षा बलों ने राज्य में 146 पाकिस्तान प्रायोजित टेरर मॉड्यूल को ध्वस्त किया। प्रत्येक टेरर मॉड्यूल में 5 सदस्य होते थे। जिन्हें टार्गेटेड किलिंग का कार्य सौंपा गया था। इसके अलावा ग्रेनेड अटैक आईडी ब्लास्ट कराने का कार्य सौंपा गया था। जम्मू कश्मीर के एडीजीपी विजय कुमार ने बताया लश्कर ए तोयबा के संगठन दि रेजिसटेन्स फ्रन्ट, जैश ए मोहम्मद, हिज्बुल मुजाहिद्दीन, अल बद्र, अंसार गजावत उल हिंद का समावेश है

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.