लगातार दूसरे दिन घुसपैठिया ढेर! कई बार चेताने पर भी नहीं माना तो मार दी गोली

93

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान द्वारा आतंक और अशांति फैलाने की साजिश लगातार जारी है। हालांकि भारतीय सुरक्षा बलों की सतर्कता के कारण वह इस तरह की नापाक गतिविधियां फैलाने में सफल नहीं हो पा रहा है। उसके द्वारा भेजे गए आतंकी तथा घुसपैठिए या तो पकड़े जा रहे हैं या मार गिराए जा रहे हैं।

एक बार फिर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। घुसपैठ की कोशिश कर रहा एक पाक आतंकी सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है। यह मुठभेड़ उत्तरी कश्मीर जिले के जुमागुंड में हुई।

भारतीय सीमा में घुसने का कर रहा था प्रयास
प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 जनवरी की सुबह अरनिया में भूले चौक पोस्ट के पास एक व्यक्ति को सीमा पार पाकिस्तान की ओर से बाड़ की ओर आते देखा गया। सेना के जवानों ने उसे कई बार चेतावनी दी लेकिन वह उसे नजरअंदाज कर आगे बढ़ता गया। वह भारतीय सीमा के अंदर घुसने का प्रयास करते हुए फायरिंग भी कर रहा था।

ये भी पढ़ेंः जिहादियों से नहीं डरेंगे जितेंद्र, अब पूरे देश में ‘ऐसा’ कर उन्हें देंगे करारा जवाब! देखें वीडियो

कई बार चेतावनी देने पर भी नहीं माना तो..
कई बार चेतावनी देने के बावजूद, जब वह नही माना तो सुरक्षा बल के जवानों ने भी फायरिंग की, जिसमें वह मारा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उसका शव अभी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पड़ा हुआ है। तीन दिन पहले भी बीएसएफ ने रणबीर सिंह पुरा सेक्टर में अल्लाह माई के कोठे सीमा चौकी के पास एक महिला घुसपैठिए को ढेर कर दिया था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.