जम्मू कश्मीरः हताश आतंकियों ने भाजपा नेता और उनकी पत्नी को गोली मारी

जम्मू-कश्मीर के भाजपा नेता अल्ताफ ठाकुर ने गुलाम रसूल और उनकी पत्नी की मौत की पुष्टि की है। अल्ताफ ठाकुर ने बताया कि गुलाम रसूल डार कुलगाम के भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष थे।

68

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में बड़ी घटना घटी है। यहां अनंतनाग शहर के लाल चौक पर आतंकवादियों ने भारतीय जनता पार्टी के नेता रसूल डार और उनकी पत्नी पर फायरिंग कर उन्हें गंभीर रुस से जख्मी कर दिया। दोनों को फौरन उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत की पुष्टि
जम्मू-कश्मीर के भाजपा नेता अल्ताफ ठाकुर ने गुलाम रसूल और उनकी पत्नी की मौत की पुष्टि की है। अल्ताफ ठाकुर ने बताया कि गुलाम रसूल डार कुलगाम के भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष थे। इसके साथ ही वे सरपंच भी थे। हाल ही में उन्हें सरपंच चुना गया था। वे कुलगाम जिले के रेडवानी गांव के निवासी थे। पिछले साल उन्होंने जिला विकास परिषद का चुनाव भी लड़ा था। हालांकि वे हार गए थे।

ये भी पढ़ेंः पन्नू का हो परमानेन्ट इलाज… अब स्वतंत्रता दिवस पर भी खालिस्तानी चालबाजी

लश्कर-ए-तैयबा के हाथ होने की आशंका
दिनदहाड़े हुई भाजपा नेता और उनकी पत्नी की गोली मारकर की गई हत्या के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। 5 अगस्त को केंद्र शासित प्रदेश से अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाए जाने की दूसरी वर्षगांठ थी। इस आतंकी घटना को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने इस वारदात के पीछे लश्कर-तैयबा के हाथ होने की आशंका व्यक्त की है। बता दें कि इस घटना के कुछ देर पहले ही यहां से सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को गिरफ्तार करने के साथ ही बड़े पैमाने पर खतरनाक हथियार और विस्फोटक बरामद किए थे।

ये भी पढ़ेंः बड़ी आतंकी साजिश नाकाम! कश्मीर को दहलाने की थी साजिश

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.