मिस्र की नौसेना के साथ आईएनएस तबार का सैन्याभ्यास

127

भारतीय नौसेना के युद्ध पोत आईएनएस तबार ने मिस्र की नैसेना के साथ युद्धाभ्यास में हिस्सा लिया। यह 5 सितंबर को अलेक्जेंड्रिया बंदरगाह से निकला था। इसके बाद यह भूमध्य सागर में युद्धाभ्यास कर रहा है।

इस युद्धाभ्यास में खतरनाक परिस्थितियों में नौसेना के ड्रिल, मित्र देशों की नौसेना के साथ संचार और तारतम्य स्थापना शामिल था। इसमें मुख्य युद्धाभ्यास क्रॉस डेक हेलो ऑपरेशन रहा।

नौसेना के अनुसार यह युद्धाभ्यास दोनों देशों की सेनाओं के बीच संचालन व्यवस्था निर्मित करना है, जिससे भविष्य में दोनों सेना साझा समुद्री खतरों के खिलाफ भविष्य में एक साथ निपट सकें। यह युद्धाभ्यास दोनों स्टीम पास्ट के साथ संपन्न हुआ।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.