भारत को मिला ऐसा ‘रोमियो’ जिससे बढ़ी दुश्मन की चिंता

भारतीय नौसेना की क्षमता में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। अमेरिका से उसे एमएच-60 आर मल्टी रोल हेलीकॉप्टर प्राप्त हुए हैं।

84

अमेरिकी नौसेना ने भारतीय नौसेना को पहली खेप के अंतर्गत दो एमएच-60 आर बहु आयामी हेलीकॉप्टर्स सौंप दिए हैं। इसे रोमियो कहा जाता है। यह शत्रु के लिए काल माना जाता है। इसके नौसेना में सम्मिलित होने से सुरक्षा में त्रिस्तरीय बढ़ोतरी होगी। इससे शत्रु की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है।

भारत, अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन से कुल 24 हेलीकॉप्टर खरीदेगा। जिसकी अनुमानित कीमत 2.4 अरब डॉलर है। यह सतह रोधी और पनडु्ब्बी रोधी क्षमता से लैस है। जिससे भारत की क्षेत्रीय सुरक्षा में बड़ा लाभ होगा।

विश्व का आधुनिकतम् हेलीकॉप्टर

  • अभी 300 से अधिक हेलीकॉप्टर कार्यरत्
  • 6 लाख प्लाइट ऑवर्स का अनुभव
  • अमेरिकी नौसेना, रॉयल डानिश नेवी, रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी, रॉयल सऊदी नवल फोर्सेस समेत 7 देशों की सेना में है शामिल

बहुआयामी क्षमता

  • पनडुब्बी रोधी क्षमता और सतह रोधी क्षमता से लैस
  • स्पेशल ऑपरेशन और राहत व खोज कार्यों में सक्षम
  • कमांड एंड कंट्रोल

आयुधों से लैस

  • यह हेलफायर मिसाइल से लैस
  • एमके-54 टॉरपीडो से लैस
  • बहुआयामी राडार
  • रात में देखने की क्षमता

इन अभियानों में अचूक

  • जल के अंदर छिपे शत्रू को पहचानना
  • शत्रु को ढूंढना और संभावित खतरे से निपटना
  • खतरे से निपटने के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त करना और साझा करना
  • अभियानों को आसानी से पूरा करना
  • बहुआयामी कार्य
  • भारी कार्गो को ढोना
  • खराब मौसम में भी कार्य करने की क्षमता
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.