भारतीय नौसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल में थे तीन सदस्य

नौसेना का ध्रुव हेलीकॉप्टर अपनी नियमित उड़ान पर था। जब उसमें तकनीकी दिक्कत आ गई। इस संबंध में उच्चाधिकारियों ने आवश्यक निर्देश जारी कर दिये हैं।

Indian Navy Dhruv Helicopter

भारतीय नौसेना का एक हेलीकॉप्टर अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें चालक दल के तीन सदस्य सवार थे। ध्रुव हैलीकॉप्टर को राहत व बचाव कार्यों में उपयोग के लिए लगाया जाता था। लेकिन उड़ान भरने के कुछ समय बाद इसकी आपात स्थिति में अरब सागर में लैंडिंग करानी पड़ी। चालक दल की तीनों सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। चालक दल के सदस्यों को निकालने के लिए नौसेना के क्राफ्ट का उपयोग किया गया है। इस संबंध में जांच का आदेश नौसेना कमान द्वारा दे दिया गया है।

ये भी पढ़ें – वेस्टर्न फ्रंटलाइन कॉम्बैट यूनिट को महिला नेतृत्व, जानिये कौंन हैं ग्रुप कैप्टन शालिजा धामी?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here