Indian Army: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह(Defense Minister Rajnath Singh) ने कहा कि हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश की जनता ने भारतीय सेनाओं का पराक्रम(Valour of Indian forces) देखा। जवाबी कार्रवाई(Counter-action) में इस बात का पूरा ध्यान रखा गया कि पाकिस्तान के मिलिट्री ठिकानों पर ही प्रहार(Attack on Pakistan’s military bases) किया जाये और उनकी सिविल पॉपुलेशन(Civil population) को इससे दूर रखा जाये। मगर जैसा कि पाकिस्तान की आदत है कि वह जल्दी मानता नहीं है। उसने भारत की ज़मीन पर हमले करने के प्रयास करने प्रारम्भ किए, आम नागरिकों को निशाना बनाने का प्रयास(Attempt to target civilians) किया गया। मंदिर, गुरुद्वारों और गिरजाघरों पर निशाना(Targeting temples, gurudwaras and churches) लगाया गया। उसके जवाब में भारतीय सेनाओं ने जो कारवाई की, उसने पाकिस्तान की फौज(Pakistan Army) को घुटनों पर ला दिया। रक्षा मंत्री 20 मई को गोमती नगर में डॉक्टर केएनएस अस्पताल के रजत जयंती समारोह(Silver Jubilee celebrations) को संबोधित कर रहे थे।
कोविड महामारी को किया याद
रक्षामंत्री ने कहा कि हमारे डॉक्टर्स और सर्जन्स का साहस और उनकी प्रतिबद्धता को पूरे देश ने कोविड महामारी के दौरान देखा है। दोनों का डिसिप्लिन और ट्रेनिंग बड़ा ही कठोर होता है। दोनों को बड़ी नाजुक परिस्थिति में बड़े निर्णय लेने होते हैं। दोनों ही किसी भी इमर्जेन्सी के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। यह आप सबने भी महसूस किया होगा होगा कि सैनिक और डॉक्टर दोनों के काम और प्रतिबद्धता में काफ़ी समानताएं हैं। दोनों ही आम नागरिकों की रक्षा करते हैं। एक स्वास्थ्य की रक्षा करता है और दूसरा राष्ट्र की रक्षा करता है।
Armed Border Force: एसएसबी ने सीमा पार करते 184 विदेशी किए गिरफ्तार, ‘इतने’ उग्रवादी ढेर
कुशल सर्जन की भांति भारतीय सेनाओं ने किया ऑपरेशन
रक्षा मंत्री ने कहा कि एक कुशल सर्जन की भांति भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन किया है,उसके लिए हम जवानों का अभिनन्दन करते हैं। भारतीय सेनाओं ने एक कुशल डॉक्टर और सर्जन की तरह काम किया है। जैसे एक कुशल सर्जन जहाँ बीमारी की जड़ मौजूद होती है वहीं अपने औजारों का इस्तेमाल करता है वैसे भारतीय सेनाओं ने भी बड़े सटीकता के साथ आतंकवाद की जड़ों पर अपने हथियारों का इस्तेमाल किया है। कोई भी राष्ट्र विकसित तभी बनेगा, जब उसके नागरिक स्वस्थ हो। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश की सरकार आपके विकास और स्वास्थ्य कल्याण के लिए काम कर ही रही है। इसके साथ-साथ आपको खुद भी अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आपकी यह सेवा भावना, यह समर्पण देश के लिए अमूल्य है। पूरा विश्वास है कि हम सब मिलकर भारत को स्वस्थ बनाने की दिशा में लगातार मेहनत करते रहेंगे। किस तरह मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में हम उत्तर प्रदेश के हर जिले में एक मेडिकल कालेज की स्थापना की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
Armed Border Force: एसएसबी ने सीमा पार करते 184 विदेशी किए गिरफ्तार, ‘इतने’ उग्रवादी ढेर
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, राज्यसभा सांसद डा. दिनेश शर्मा, सुधांशु त्रिवेदी, संजय सेठ, पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी, पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा, विधायक डॉक्टर नीरज बोरा, ओपी श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला, अपर्णा यादव व कमलावती सिंह आदि उपस्थित रहीं।
Join Our WhatsApp Community