जब पैंगोंग त्सो लेक पर नाचने लगे भारतीय जवान!

भारत और चीन के सैनिकों के मध्य 16 जून, 2020 को गलवान घाटी में झड़प हुई थी। इसमें भारतीय सेना के बिहार रेजीमेंट के कर्नल संतोष बाबू समेत 22 सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए थे। इस झड़प में चीन की सेना को भी बहुत जनहानि का सामना करना पड़ा था।

91

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें भारतीय सैनिक उत्तरी लद्दाख के पैंगोंग त्सो झील के किनारे नाचते दिख रहे हैं। इस वीडियो को नेट पर बहुत सराहा जा रहा है।

मंत्री ने लिखा है जब भी सैनिक आनंद में होते हैं तो इसे देखकर बहुत अच्छा लगता है। वीर भारतीय सेना के गोरखा जवान अपने साथियों के साथ संगीत के बीच पैंगोंग त्सो लद्दाख में।

एक ट्विटर यूजरे ने लिखा है यह बहुत प्यारा है। सच में सुखदायी

दूसरे ट्विटर यूजर ने लिखा है रोमांचित हूं हीरो के डांस देखकर

बहुत उमदा माहौल है

दाहिनी ओर के सैनिक का अतिम स्टेप देखकर बहुत खुश हूं।

पैंगोंग त्सो से हटा चीन
फरवरी में चाइना की मिनिस्ट्री ऑफ नेशनल डिफेंस ने एक दावा किया था जिसमें उसने बताया था कि 9वें स्तर की कमांडर स्तर की बातचीत के बाद सहमति पर अमल शुरू हो गया है। पैंगोंग त्सो झील के दक्षिण और उत्तर तट से चीनी और भारतीय सैनिक पीछे हट रहे हैं।

रक्षा मंत्री ने की पुष्टि
चीनी दावे के तीन दिनों बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में सूचित किया कि भारत चीन सीमा पर तनाव में कमी आी है। दोनों देशों के मध्य हुए समझौते के बाद चीनी सेना ने 200 टैंकों को पीछे हटा लिया है। सैनिकों को हटाने के लिए उनसे बारी वाहन लगाए हैं। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2020 की स्थिति में चीन फिंगर-8 तक श्रीजाप सेक्टर तक पीछे जाएगा जबकि भारतीय सेना फिंगर तीन पर धन सिंह थापा स्थाई कैंप तक पीछे हटेगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.