भारत ने दिखाई चीन को ये दरियादिली…

चीन के पीपल्स लिबरेशन आर्मी का एक सैनिक पैंगोंग त्सो में भारतीय सीमा में घुस आया था। इस क्षेत्र में 2019 से ही भारतीय और चीनी सैनिक आमने-सामने डटे हुए हैं। पैंगोग त्सो क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना के जवानों ने चीनी सैनिक को पकड़ लिया था।

86

भारत ने तीन दिन पहले भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश कर रहे चीनी सैनिक को पकड़ा था जिसे अब चीन को लौटा दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चीन का एक सैनिक तब पकड़ा गया था जब वो वास्तविक नियंत्रण रेखा को पार करके भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था। इसको लेकर भारत ने चीन को जानकारी दे दी थी।

ये भी पढ़ें – वो चीनी सैनिक गुप्तचर तो नहीं?

दोनों देशों के बीच सैन्यस्तर पर हुई बातचीत के बाद चीन का सैनिक तीसरे दिन स्वदेश लौटा दिया गया। चीनी सैनिक पैंगोंग त्सो झील के क्षेत्र में पकड़ा गया था। सूत्रों के अनुसार पूर्वी लद्दाख के चुशूल माल्डो में सबेरे चीनी सैनिक को चीन की पिपल्स लिबरेशन आर्मी के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.