कश्मीर पर “इंजस्टिस” वीडियो पर भड़क गए लोग! सोशल मीडिया पर इस तरह जता रहे हैं आपत्ति

122

अमेरिका की एक एनिमेटेड फिल्म में कश्मीर को विवादित क्षेत्र बताया गया है। उसके बाद विवाद पैदा हो गया है। सुपरमैन की नई एनिमेटेड फिल्म इंजस्टिस में कश्मीर को विवादित क्षेत्र के रूप में दिखाया गया है। इसके एक क्लिप के वायरल होते ही लोग भड़क गए और सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा व्यक्त करने लगे। वायरल वीडियो में कश्मीर में सेना के सभी सैन्य उपकरणों को नष्ट करते हुए दिखाया गया है।

एनिमेटेड फिल्म इनजस्टिस में डीसी के सुपरमैन और वंडर वुमन कश्मीर में उड़ान भरने वाले फाइटर जेट्स को नष्ट करते हुए दिखाए गए हैं। वीडियो में वे कश्मीर को आर्मी फ्री जोन घोषित करते हैं।

देखें वीडियोः

https://twitter.com/_TheBite/status/1449928359207604228?s=20

सुपरमैन और सुपर वंडर वुमन ने दुनिया के कई क्षेत्रों में संघर्षों को कैसे समाप्त किया, इस बारे में वीडियो में दिखाया गया है। वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि सुपरमैन सेना को चेतावनी देता है कि कश्मीर क्षेत्र को सेनामुक्त करो नहीं तो भारतीय सेना के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस वीडियो पर बवाल मच गया है। ट्विटर पर कई यूजर्स ने इसे शेयर करते हुए कहा है कि इस पर तत्काल रोक लगाई जाए, क्योंकि इसमें सही जानकारी नहीं दी गई है।

कुछ यूजर्स का कहना है कश्मीर को विवादित क्षेत्र बताना गलत है। कश्मीर और पाक अधिकृत कश्मीर दोनों भारत का हिस्सा है। एकयूजर्स ने लिखा है- कुछ पाकिस्तान समर्थित लोग डीसी एंड मार्वेल में हैं। वे इस तरह जिहादी एजेंडा चलाना चाह रहे हैं।

कुछ यूजर्स ने सेना के हथियारों को नष्ट करते हुए दिखाए जाने पर आपत्ति जताई है। अन्य यूजर्स भी इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

https://twitter.com/iamnothinglike/status/1450532683759513603?s=20

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.