असमः डीएनएलए के 6 उग्रवादी मारे गए, भारी मात्रा में गोला-बारुद बरामद

असम पुलिस और असम राइफल्स ने एक संयुक्त अभियान में कार्बी आंगलोंग के धनसिरी इलाके में 6 डीएनएलए उग्रवादियों को मार गिराया।

103

असम पुलिस और असम राइफल्स ने एक संयुक्त अभियान में 23 मई की सुबह कार्बी आंगलोंग के धनसिरी इलाके में 6 डीएनएलए उग्रवादियों को मार गिराया। इसके साथ ही घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

गुप्त सूत्रों से इनके छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद असम पुलिस और असम राइफल्स ने संयुक्त अभियान चलाकर इन आतंकवादियों को मार गिराया।

मुठभेड़ में किए गए ढेर
मिली जानकारी के अनुसार ये उग्रवादी मुठभेड़ के दौरान मारे गए। ये सभी दिमासा नेशनल लिबरेशनआर्मी ( डीएनएलए) के सदस्य हैं। यह कार्रवाई नागालैंड की सीमा से सटे असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में की गई। मुठभेड़ के बाद यह सुनिश्चित करने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया कि कहीं और उग्रवादी छिपे तो नहीं हैं।

ये भी पढ़ेंः अनुच्छेद समाप्त पर नियम वही! भाजपा राज में जम्मू के लोगों को कश्मीर में नौकरी नहीं?

छिपे होने की मिली थी जानकारी
सुरक्षाबलों को इस इलाके में उग्रवादियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। उसके बाद संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान उग्रवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में ये मारे गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मारे गए उग्रवादियों के पास से एके-47 और गोला-बारुद बरामद किया गया है। असम के डीजीपी ने बताया कि डीएनएलए के उग्रवादी हत्या, हफ्ता वसूली और अपहरण जैसे अपराधों में संलग्न रहते हैं। हम ऐसे असामाजिक तत्वों को बर्दाश्त नहीं कर सकते।

मुख्यमंत्री ने दी जानकारी
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने इस बारे में जानकारी दी।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.