दुश्मनों के उड़ गए होश, आईएनएस विक्रांत पर जब हुई उसकी लैंडिंग

नौसेना के लड़ाकू विमान मिग-29के ने विमान वाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रांत पर पहली रात लैंडिंग की है। अभी विक्रांत का ट्रायल चल रहा है।

170

भारतीय नौसेना (Indian Navy) के विमान वाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रांत (Warship INS Vikrant) ने इतिहास रच दिया है। इस युद्धपोत पर पहली बार नौसेना का लड़ाकू विमान मिग-29के (MIG-29K) रात में उतरा है। यह क्षमता युद्ध के दौरान काम आती है। भारतीय नौसेना के एक अधिकारी के मुताबिक, आईएनएस विक्रांत पर ट्रायल चल रहा है। इस दौरान लड़ाकू विमान की नाइट लैंडिंग (Night Landing) की गई है। यह बहुत ही चुनौतीपूर्ण था। सफल लैंडिंग ने विक्रांत के चालक दल और नौसेना के पायलटों की क्षमता का प्रदर्शन किया है।

गौरतलब है कि इससे पहले तेजस विमान के नौसैनिक वर्जन ने आईएनएस विक्रांत पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी। हालांकि, तब यह लैंडिंग दिन के वक्त ही करवाई गई थी। इसके अलावा कामोव 31 हेलीकॉप्टर को भी 28 मार्च को आईएनएस विक्रांत पर उतारा गया था।

यह भी पढ़ें- आईपीएल 2023 फाइनल के बाद तय होगा एशिया कप का भविष्य: जय शाह

यह क्षमता युद्ध के दौरान बड़े काम आती है
दरअसल, युद्धपोत नौसेना के लिए फ्लोटिंग एयरबेस का काम करते हैं। वह हमलावर है। विमान यहां से उड़ान भरते हैं और हमले या बचाव मिशन को पूरा करने के बाद वापस लौटते हैं। कई बार संभव को रात में ही टेक ऑफ और लैंड करना पड़ता है। आईएनएस विक्रांत में रात में उतरने की क्षमता है, इसलिए रात में भी यहां से उड़ानें संचालित की जा सकती हैं।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.